Advertisement

नई व्यवस्था… श्रद्धालुओं को अब आधी रात को भी मिलेगा लड्डू प्रसाद

मंदिर प्रबंध समिति ने पं. सूर्यनारायण व्यास अतिथि निवास के बाहर 24 घंटे के लिए खोला प्रसाद काउंटर

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। भगवान महाकाल के भक्तों को अब 24 घंटे लड्डू प्रसाद मिलेगा। श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति ने श्री हरसिद्धि मंदिर के पास संचालित पद्मभूषण पं. सूर्यनारायण व्यास अतिथि निवास के बाहर प्रसाद काउंटर की शुरुआत की है जहां से भक्तों को 24 घंटे बेसन एवं रागी का लड्डू प्रसाद मिल सकेगा।

मंदिर प्रशासक एवं अपर कलेक्टर प्रथम कौशिक ने बताया कि बाबा महाकाल के दर्शन के लिए आने वाले दर्शनार्थियों की आस्था को देखते हुए यह सुविधा शुरू की गई है। मंदिर समिति द्वारा सामान्यत: सुबह 6 से रात 11 बजे तक काउंटर संचालित किए जाते हैं। अब अतिथि निवास के समीप स्थापित किए नए काउंटर से श्रद्धालुओं को आधी रात को भी लड्डू प्रसाद मिल सकेगा। बहुत से भक्त रात में भगवान महाकाल के दर्शन के लिए आते हैं और उन्हें जल्दी जाना भी होता हैं, ऐसे में रात में काउंटर नहीं होने से प्रसाद नहीं ले पाते थे। भक्तों की आस्था को ध्यान में रखते हुए मंदिर प्रबंध समिति द्वारा यह व्यवस्था की गई जहां से अब बेसन व रागी दोनों प्रकार का लड्डू प्रसाद मिल सकेगा।

Advertisement

एटीएम मशीन हो चुकी फेल

इससे पहले एक श्रद्धालु ने महाकाल मंदिर को ऑटोमैटिक वेंडिंग मशीन (लड्डू एटीएम) भेंट की थी। जिसे समिति ने अवंतिका द्वार के समीप स्थापित किया था। इस एटीएम मशीन में क्यूआर कोड इंस्टॉल किया गया था ताकि श्रद्धालु स्कैन कर पेमेंट करने के बाद 24 घंटे श्रद्धालु 100, 200, 500 ग्राम और एक किलो के पैकेट ले सकते थे। शुरुआत में इसे भक्तों का अच्छा प्रतिसाद मिला लेकिन कुछ दिनों में ही इसमें खराबी आने लगी। शुरुआत में कोयंबटुर स्थित फाइव जी टेक इंडिया कंपनी के इंजीनियर ने इसे ठीक भी किया और मंदिर कर्मचारियों को ऑपरेट करने के लिए प्रशिक्षण भी दिया लेकिन समय के साथ खराबी बढ़ती चली गई जिसके बाद इसे पूरी तरह से बंद कर दिया गया। अब काउंटर से ही लड्डू प्रसाद का विक्रय किया जाता है।

Advertisement

Related Articles

Write a review