Advertisement

नवविवाहिता की अस्पताल में मौत

उज्जैन। कायथा में रहने वाली नवविवाहिता को ससुरालजन ने प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया। हालत बिगडऩे पर मायके वालों को तबियत बिगडऩे की सूचना दी। मायके वाले उसे दूसरे प्राइवेट अस्पताल ले गए जहां महिला की मृत्यु हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पीएम कराया है।

Advertisement

कायथा निवासी 22 वर्षीय अरसला पति शकील को 30 अप्रैल को ससुरालजन ने प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां उसकी हालत और बिगड़ गई। ससुरालजन ने उसके मायके वालों को खबर दी। अरसला के चाचा आसिफ शाह ने बताया कि ससुरालजन यह नहीं बता रहे कि उसकी अचानक इतनी अधिक तबियत कैसे बिगड़ी थी। हालत खराब होने पर चाचा व अन्य परिजन उसे दूसरे प्राइवेट अस्पताल में ले गए जहां के डॉक्टर ने उन्हें मामला संदिग्ध होने की जानकारी दी।

इस दौरान अरसला के ससुरालजन अस्पताल से चले गए। गुरूवार शाम उसकी मृत्यु हो गई जिसकी सूचना नीलगंगा थाने पर दी गई। चाचा आसिफ शाह ने बताया कि अरसला की शादी 2 साल पहले हुई थी। उसका मायका रूपाखेड़ी देवास में है। संदिग्ध हालत में मौत पर ससुरालजनों पर शंका है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें