Advertisement

दिल्ली ब्लास्ट में एनआईए ने उमर को सुसाइड बॉम्बर माना

वो कब-कहां गया, रूट रीक्रिएट करने की तैयारी

Advertisement

नईदिल्ली, एजेंसी। दिल्ली में लाल किले के पास चांदनी चौक में 10 नवंबर को आई-20 कार में ब्लास्ट सुसाइड अटैक ही था। एनआईए ने बताया कि कार चला रहा डा. उमर उल नबी एक आत्मघाती हमलावर (सुसाइड बॉम्बर) था। यह पहली बार है, जब किसी सुरक्षा एजेंसी ने ऑफिशियल तौर पर इसकी पुष्टि की है। सूत्रों के मुताबिक अब सुरक्षा एजेंसियां उमर के पूरे मूवमेंट को रीक्रिएट करने की तैयारी में हैं। इसके लिए ब्लास्ट से पहले आतंकी का पूरा रूट मैप तैयार करेगी।

इसमें वह ब्लास्ट से पहले कब और कहां-कहां गया था, इसे शामिल किया जाएगा। रूट मैप को 50 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरों में कैद हुई आई-20 कार के फुटेज के आधार पर क्रिएट किया जाएगा। इसके जरिए यह पता लगाया जाएगा कि फरीदाबाद से दिल्ली पहुंचने तक, क्या कोई व्यक्ति उससे मिला, उसका पीछा किया या उसकी मदद की।

Advertisement

गृहमंत्री शाह की फरीदाबाद में 6 राज्यों के सीएम के साथ मीटिंग- दिल्ली ब्लास्ट की इन्वेस्टिगेशन के बीच आज केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह फरीदाबाद पहुंचे हैं। वह सूरजकुंड में उत्तरी क्षेत्रीय परिषद की 32वीं बैठक की अध्यक्षता करेंगे। उनके आगमन पर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने उनका स्वागत किया।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें