नीलगंगा पुलिस ने गुम हुए 4 लाख के मोबाइल तलाशे

उज्जैन। नीलगंगा पुलिस ने शनिवार शाम को 4 लाख रुपए कीमत के 4 मोबाइल उनके मालिकों को लौटाए हैं। यह मोबाइल गुम हो गए थे, जिन्हें पुलिस ने सीईआर तकनीक से तलाशे हैं।

Advertisement
टीआई तरुण कुरील ने बताया कि चारों एंड्रॉइड मोबाइल को उनके मालिक संतोष कुमार पिता पन्नालाल जी, निवासी तिरुपति ड्रीम्स कॉलोनी, गंगाप्रसाद पिता टीकाराम सूर्यवंशी, निवासी बालाजी परिसर, सोमेश व्यास पिता वैद्यराज शर्मा, निवासी विद्यापति नगर, और साकेत पिता कैलाश चौहान, निवासी अणु परिसर को सौंपे गए हैं।
Advertisement









