पाइप लाइन संधारण के कारण कल शहर में जलप्रदाय नहीं

उज्जैन। फ्रीगंज ओवरब्रिज निर्माण के चलते पाइपलाइन की शिफ्टिंग की जाएगी। इसके साथ ही अंबोदिया प्लांट पर संधारण कार्य भी सोमवार को किया जाएगा।

Advertisement
इस कारण गंभीर, टीपी एवं गऊघाट प्लांट बंद रहेंगे और शहर स्थित टंकियों में पानी की सप्लाई नहीं होगी। पीएचई विभाग ने बताया कि इस कारण मंगलवार (9 दिसंबर) को पूरे शहर में जलप्रदाय नहीं होगा।
Advertisement









