Popup Image
Advertisement

11 जुलाई को नहीं होगा जलप्रदाय

उज्जैन। शनिवार का दिन पानी की किल्लत भरा हो सकता है। गंभीर इंटेकवेल पर आवश्यक तकनीकी सुधार और राइजिंग मेन लाइन के संधारण कार्य के चलते 11 जुलाई (शनिवार) को संपूर्ण उज्जैन शहर में नगर निगम द्वारा जलप्रदाय नहीं किया जाएगा। जनस्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग और नगर निगम ने नागरिकों से असुविधा से बचने के लिए पहले से ही आवश्यकतानुसार पानी का भंडारण करने की अपील की है।

Advertisement

पीएचई के अनुसार, गंभीर डैम स्थित इंटेकवेल पर लगी हाई टेंशन मोटर पंप की रिपेयरिंग का काम किया जाना बेहद जरूरी हो गया है। इसके साथ ही पानी को शहर तक लाने वाली मुख्य राइजिंग मेन लाइन में भी कुछ स्थानों पर आवश्यक सुधार कार्य किए जाएंगे। इसके लिए विभाग द्वारा शुक्रवार को आधिकारिक रूप से शटडाउन लिया जाएगा। शुक्रवार को काम चलने के कारण शनिवार सुबह और शाम को होने वाली जलापूर्ति पूरी तरह ठप रहेगी।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें