सीएम हेल्पलाइन में लापरवाही बरतने वाले अफसरों को अब जारी होंगे नोटिस

उज्जैन। सीएम हेल्पलाइन पर शिकायतों की पेंडेसी बढऩे से कलेक्टर रौशनकुमार सिंह खासे नाराज हैं। टीएल बैठक में उन्होंने शिकायतों को अटेंड नहीं करने वाले अधिकारियों को चेतावनी दी।
Advertisement
प्रशासनिक संकुल भवन सभाकक्ष में सोमवार को टीएल बैठक में कलेक्टर रौशन कुमार सिंह ने कड़ा रुख अपनाया और ऐसे अफसरों को तुरंत नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने दो टूक कहा कि भविष्य में जनसमस्याओं के प्रति किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
बैठक में सिंहस्थ-2028 की तैयारियों, जनसुरक्षा, विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं और किसान कल्याण वर्ष 2026 के क्रियान्वयन की समीक्षा की गई। इस दौरान सीईओ जिला पंचायत श्रेयांस कुमट, एडीएम अत्येंद्र सिंह गुर्जर, अपर कलेक्टर शाश्वत शर्मा सहित सभी एसडीएम उपस्थित थे।
Advertisement









