Advertisement

एसआईआर में अब दावे-आपत्तियों का दौर शुरू

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। स्पेशल इंटेसिव रिवीजन (एसआईआर) का अगला दौर शुरू हो चुका है। सर्वे के आधार पर तैयार प्रारंभिक मतदाता सूची के प्रकाशन के बाद अब एईआरओ दावे-आपत्तियों का निराकरण करेंगे। अब तक की स्थिति में सबसे ज्यादा वोटर उज्जैन दक्षिण में कटेंगे। यहां के 37 हजार 728 मतदाता एएसडीआर सूची में शामिल हंै और इस विधानसभा में नो मैपिंग का आंकड़ा भी 26 हजार से ज्यादा का है, जो जिले की सभी 7 विधानसभा क्षेत्रों में सबसे अधिक है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

प्रशासन का अब पूरा फोकस नो मैपिंग से छूटे मतदाताओं की मैपिंग पर है। इसके लिए ईआरओ के अलावा 13 एईआरओ की ड्यूटी लगाई गई है, जो खुद का अलॉट मतदान केंद्रों पर मतदाताओं से दस्तावेज लेकर मैपिंग करेंगे ताकि ज्यादा से ज्यादा मतदाताओं के नाम सूची में जुड़ सके। नाम कटने वाले मतदाताओं के आंकड़ों में दूसरे नंबर पर उज्जैन उत्तर विधानसभा है। । यहां के 36,421 मतदाताओं के नाम कटेंगे। इस विधानसभा में 13,124 मतदाता नो मैपिंग की श्रेणी में है। इनकी मैपिंग के लिए ईआरओ के साथ 7 एईआरओ नियुक्त किए हैं।

नोटिस जारी करने की तैयारी
एसआईआर के लिए नियुक्त स्पेशल रोल ऑब्जर्वर बृजमोहन मिश्रा ने मैपिंग से छूटे मतदाताओं को नोटिस जारी करने के आदेश दिए हैं। सर्वे में 48,035 मतदाताओं की मैपिंग नहीं हो सकी है, इसमें उज्जैन दक्षिण के 26,066 मतदाता हैं, यानी ये मौजूद हंै लेकिन 2003 की सूची से इनकी मैपिंग नहीं हो सकी है। अब इन्हें नोटिस जारी करते हुए दस्तावेज लिए जा रहे हैं। तय दस्तावेज लेकर फार्म 6, 7 और 8 भरवाकर इन लोगों को नाम मतदाता सूची में जोड़े जाएंगे।

Advertisement

यह दस्तावेज पेश कर जुड़वा सकते हैं नाम
सरकारी या सार्वजनिक उपक्रम कर्मचारियों के पहचान पत्र, सक्षम अधिकारी द्वारा जारी जन्म, मूल निवासी और जाति प्रमाण-पत्र, पासपोर्ट, शैक्षणिक प्रमाण-पत्र, वन अधिकार प्रमाण-पत्र, सरकार द्वारा जारी भमि/मकान आवंटन प्रमाण पत्र, राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर, पारिवारिक रजिस्टर।

यहां मिलेंगे एईआरओ, आप उन्हें दे सकते हैं दस्तावेज

Advertisement

उज्जैन दक्षिण- कलेक्टोरेट के कक्ष क्रमांक 130 और 145, शा. माधवगंज विद्यालय महाकाल लोक के पास, ननि कार्यालय जोन 5 मक्सी रोड, शासकीय उत्कृष्ट उमावि शास्त्रीनगर, ननि कार्यालय जोन 6 नानाखेड़ा, महिला आईटीआई मक्सी रोड ब्रिज के पास, ननि कार्यालय जोन 4 दशहरा मैदान, शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज और जनपद पंचायत कार्यालय।

उज्जैन उत्तर- ननि कार्यालय झोन 1, पीपलीनाका, कार्यालय झोन 2 फायर ब्रिगेड आगर रोड, ननि कार्यालय झोन 3 दूधतलाई, संयुक्त तहसील कोठी महल।

ईआरओ के साथ 13 एईआरओ की ड्यूटी
नो मैपिंग मतदाताओं के दावे-आपत्ति का निराकरण करने के लिए उज्जैन दक्षिण में ईआरओ के साथ 13 एईआरओ लगाए गए हैं। उज्जैन उत्तर में ईआरओ के साथ 7 एईआरओ नियुक्त किए हैं।
– संदीप सिंह, उप जिला निर्वाचन अधिकारी

Related Articles

Write a review