Advertisement

अब जाम नहीं लगेगा, शहर की यातायात व्यवस्था संभालेंगी पांच क्यूआरटी टीमें

जाम की सूचना मिलने पर तत्काल मौके पर पहुंचेंगी टीमें और सुचारू करेंगी यातायात…

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। शहर की यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने एवं किसी भी प्रकार के जाम की स्थिति से त्वरित निपटने के लिए 05 क्विक रिस्पॉन्स टीम (क्यूआरटी) का गठन किया गया है। इन टीमों का उद्देश्य शहर में कहीं भी यातायात जाम की स्थिति उत्पन्न होने पर तुरंत मौके पर पहुंच कर यातायात को सुचारू रूप से चालू कराना है।

एसपी प्रदीप शर्मा ने क्यूआरटी टीमों को रवाना करते हुए कहा कि यह पहल नागरिकों की सुविधा के लिए की गई है, ताकि किसी भी आपातकालीन या अव्यवस्थित स्थिति में तुरंत कार्रवाई की जा सके और जनता को राहत पहुंचाई जा सके। उन्होंने टीमों को सजग और तत्पर रहकर कार्य करने के निर्देश भी दिए। प्रत्येक टीम को शहर के अलग-अलग क्षेत्रों की जिम्मेदारी सौंपी गई है, जिससे यातायात नियंत्रण व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी हो सके। इन टीमों में अनुभवी पुलिसकर्मियों को शामिल किया गया है, जो विशेष प्रशिक्षित हैं और शीघ्रता से जाम की स्थिति को संभाल सकें।

Advertisement

यहां तैनात रहेंगी

भरतपुरी स्थित तिराहा पर एएसआई हीरामणि पांडेय और प्रधान आरक्षक भारतसिंह तैनात रहेंगे जो फ्रीगंज, सैफी पेट्रोल पंप, भरतपुरी, तरणताल, सीपी शाह, माधव क्लब, लोति स्कूल, दुर्गा प्लाजा, नीलगंगा, नानाखेड़ा क्षेत्र में व्यवस्था संभालेंगे।

Advertisement

गदा पुलिया रेलवे मालगोदाम इलाके में एएसआई अंबाराम और आरक्षक संजय जादौन तैनात रहेंगे जो रेलवे स्टेशन मालगोदाम, गधापुलिया, इंदौर गेट, दूधतलाई, दौलतगंज एवं फव्वारा चौक क्षेत्र में निगरानी रखेंगे।

दौलतगंज चौराहा पाइंट पर एएसआई परमानंद ग्रेवाल और आरक्षक राहुल सेमर तैनात रहेंगे जो मालीपुरा, रेलवे स्टेशन देवासगेट, इंदौरगेट, गदापुलिया तथा दौलतगंज चौराहा क्षेत्र में गश्त करेंगे।

कंठाल चौराहा पर एएसआई मांगीलाल परमार और सैनिक शोएब शाह फव्वारा चौक, कंठाल चौराहा, तेलीवाड़ा चौराहा एवं निकास चौराहा को कवर करेंगे।

कालभैरव मंदिर पर एएसआई छीतूसिंह बघेल और प्रधान आरक्षक मनोजसिंह कालभैरव मंदिर, सिद्धवट, मंगलनाथ, खाकचौक, मकोडिया आम, इंदिरा नगर, उन्हेलनाका एवं वीर सावरकर प्याऊ क्षेत्र की निगरानी करेंगे।

Related Articles

Write a review