Popup Image

एनएसजी कमांडो की यूनिफॉर्म बदलेगी

44 डिग्री तापमान में जवान के बेहोश होने के बाद फैसला

Advertisement

नईदिल्ली, एजेंसी। ब्लैक कैट कमांडो की मशहूर काली वर्दी अब बदलने जा रही है। वजह है- भयंकर गर्मी। नेशनल सिक्योरिटी गार्ड ने अपने वीआईपी सुरक्षा में लगे कमांडो के लिए नई ब्रीदेबल यानी सांस लेने वाली यूनिफॉर्म बनाने की सिफारिश की है। ये यूनिफॉर्म नायको कपड़े से बनेगी, जिसमें नायलॉन और कॉटन होता है। यह कपड़ा हवा और नमी को आसानी से बाहर निकलने देता है। अप्रैल में विजयवाड़ा में आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू की सुरक्षा में तैनात कमांडो करीब 44 डिग्री तापमान में बेहोश हो गया था। इसके बाद ही यह फैसला लिया गया। एनएसजी को उम्मीद है कि पांच राज्यों में विधानसभा चुनावों की घोषणा तक कमांडो नई यूनिफॉर्म पहनने लगेंगे।

विजयवाड़ा में कमांडो को आया था हीटस्ट्रोक
अप्रैल 2026 में हुई एक घटना के बाद नई यूनिफॉर्म का फैसला लिया गया। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू की सुरक्षा में तैनात एक एनएसजी कमांडो ड्यूटी के दौरान ही बेहोश होकर गिर गया। उस दिन विजयवाड़ा में तापमान लगभग 44 डिग्री था। कमांडो को हीटस्ट्रोक और थकान हुई। घटना के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। क्लोज प्रोटेक्शन फोर्स के कमांडरों और मुख्यालय के विशेषज्ञों ने घटना को गंभीरता से लिया।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें