रतलाम मंडल की 11 स्पेशल ट्रेन के फेरे बढ़े

उज्जैन। रतलाम मंडल से गुजरने वाली 11 जोड़ी स्पेशल ट्रेन के फेरे पश्चिम रेलवे ने बढ़ा दिए हैं। पीआरओ मुकेश कुमार के मुताबिक यात्रियों की बढ़ती मांग के चलते यह फैसला लिया गया।
1 ट्रेन 04140 दादर- प्रयागराज स्पेशल 30 अगस्त और ट्रेन 04139 प्रयागराज-दादर स्पेशल 28 अगस्त तक विस्तारित रहेगी।
2 ट्रेन 04176 दादर- सूबेदारगंज स्पेशल 1 सितंबर और ट्रेन 04175 सूबेदारगंज- दादर स्पेशल 30 अगस्त तक चलेगी।
3 ट्रेन 04126 बांद्रा टर्मिनस-सूबेदारगंज 1 सितंबर और ट्रेन 04125 सूबेदारगंज-बांद्रा टर्मिनस स्पेशल 31 अगस्त तक चलेगी।
4 ट्रेन 02200 बांद्रा टर्मिनस- वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी स्पेशल 29 अगस्त और ट्रेन 02199 वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-बांद्रा टर्मिनस स्पेशल 27 तक चलेगी।
5 ट्रेन 09447 अहमदाबाद-पटना स्पेशल 15 जुलाई और ट्रेन 09448 पटना- अहमदाबाद स्पेशल 17 जुलाई तक चलेगी।
6 ट्रेन 04120 वलसाड- सूबेदारगंज स्पेशल 30 अगस्त और ट्रेन 04119 सूबेदारगंज-वलसाड स्पेशल 29 अगस्त तक चलेगी।
7 ट्रेन 04178 वलसाड- सूबेदारगंज स्पेशल 26 अगस्त और ट्रेन 04177 सूबेदारगंज- वलसाड स्पेशल 25 अगस्त तक चलेगी।
8 ट्रेन संख्या 01908 उधना-आगरा कैंट स्पेशल 26 अगस्त और ट्रेन 01907 आगरा कैंट- उधना स्पेशल 25 अगस्त, 2026 तक विस्तारित की गई है।
9 ट्रेन 04106 उधना- प्रयागराज स्पेशल को 31 अगस्त और ट्रेन 04105 प्रयागराज-उधना स्पेशल 30 अगस्त तक चलेगी।
10 ट्रेन 01906 असारवा- कानपुर सेंट्रल स्पेशल 1 सितंबर और ट्रेन 01905 कानपुर सेंट्रल-असारवा स्पेशल 31 अगस्त तक चलेगी।
11 ट्रेन 01909 असारवा-आगरा कैंट स्पेशल 1 सितंबर और ट्रेन 01910 आगरा कैंट-असारवा स्पेशल 31 अगस्त तक विस्तारित की गई है।









