Popup Image
Advertisement

अफसरों के चाकरों को समय पर वेतन, बाकी को लाले

महाकाल मंदिर में आउटसोर्स कर्मचारियों के वेतन में भेदभाव, कोर- केएसएस कंपनी के कर्मचारी परेशान

Advertisement

कोर कंपनी के 5 महीने के साढ़े 8 करोड़ रुपए के बिल मंदिर समिति में अटके…

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। श्री महाकालेश्वर मंदिर समिति में आउटसोर्स कर्मचारी समय पर वेतन नहीं मिलने से परेशान हैं। कोर कंपनी में अधिकारियों को तीन और सुरक्षा गार्डों का एक महीने का वेतन अभी तक नहीं मिला है। जबकि केएसएस कंपनी ने अधिकारियों के घरों पर सेवाएं दे रहे लोगों को तो वेतन दे दिया, लेकिन अन्य जगह तैनात कर्मचारियों के हाथ खाली रखे हैं।

Advertisement

मंदिर समिति में कोर सर्विसेस प्रालि सुरक्षा व्यवस्था और केएसएस अन्य कर्मचारियों की सेवाएं देती हैं। कोर कंपनी ने 15 जनवरी से मंदिर की सुरक्षा का जिम्मा संभाला है। शुरुआत में 1000 गार्ड सेवा में तैनात थे, जिसे अप्रैल से घटाकर करीब 750 कर दिया है। इन गार्डों को हर महीने 5 तारीख तक वेतन देने का प्रावधान है। लेकिन जुलाई महीने की 15 तारीख बीतने के बाद भी वेतन नहीं मिला है और यह कब मिलेगा इसकी भी कोई स्पष्ट सूचना नहीं है। समय पर वेतन नहीं मिलने से कर्मचारियों में हताशा की स्थिति है। इसके पहले वाली क्रिस्टल कंपनी के दौर में भी वेतन का यही हाल था।

अभी तक जेब से सैलरी बांट रही थी सुरक्षा कंपनी
सूत्रों का कहना है कि 15 जनवरी से मई महीने (करीब पांच महीने) का करीब साढ़े आठ करोड़ का बिल कोर कंपनी मंदिर समिति को दे चुकी है। हर तरह की खानापूर्ति के बाद भी भुगतान नहीं हो रहा है। कंपनी अभी तक अपनी ओर से कर्मचारियों को वेतन दे रही थी। कंपनी सूत्रों का कहना है कि कोर कंपनी के सुरक्षा अधिकारी, मैनेजर और उच्च अधिकारियों को तीन महीने से वेतन नहीं मिला है। जबकि गार्डों को जून का वेतन अभी तक जारी नहीं हुआ है।

Advertisement

चिंतामन गणेश का भुगतान भी रुका
कोर कंपनी के कर्मचारी महाकाल मंदिर के अलावा गढ़कालिका मंदिर, मंगलनाथ, सिद्धवट, कालभैरव, चिंतामण गणेश मंदिर में भी सेवाएं देते हैं। अन्य मंदिरों में तो समय पर भुगतान हो रहा है, लेकिन चिंतामन गणेश मंदिर का भी पांच महीने का भुगतान भी रुका हुआ है। यहां पांच सुरक्षा कर्मचारी सेवाएं देते हैं जिनका एक महीने का 75 हजार रुपए का बिल बनता है। इस कारण यहां के सुरक्षा कर्मियों को भी वेतन के लिए इंतजार करना पड़ रहा है।

केएसएस कंपनी वेतन देने में कर रही भेदभाव
महाकाल मंदिर में केएसएस कंपनी सुरक्षा गार्डों के अलावा अन्य कर्मचारियों की सेवा देती है। सफाई, कार्यालयीन कार्य, एनाउंस, लड्डू निर्माण, अन्नक्षेत्र, ड्राइवर, पूछताछ केंद्र पर यह कर्मचारी तैनात रहते हैं। एसएस कंपनी कर्मचारी सप्लाई करती है। कुछ कर्मचारी मंदिर मे तैनात प्रशासनिक अधिकारियों के घर और सर्किट हाउस में भी सेवाएं दे रहे हैं। केएसएस कंपनी अधिकारियों के घर और सर्किट हाउस पर सेवाएं दे रहे कर्मचारियों को तो समय पर वेतन दे रही है, जबकि मंदिर में काम कर रहे कर्मचारियों को हर महीने 20 तारीख के आसपास वेतन मिलता है। करीब 40 से अधिक कर्मचारी ऐसे हैं जो अधिकारियों के घर और सरकारी सर्किट हाउस पर डयूटी कर रहे हैं। अटेंडेंस के लिए ये रोज मंदिर आकर पंच भी करते हैं।

साहब खुश तो मंदिर में एंट्री साहब नाराज तो बाहर
श्री महाकालेश्वर मंदिर में एक साल पहले अपने रिटायरमेंट के बाद इंटर हुए एक सीनियर खाकीधारी अब मंदिर से बाहर हो गए हैं। अपने रिटायरमेंट के आखिरी दिनों में यह साहब की विशेष कृपा से मंदिर की सुरक्षा संभालने के लिए आउटसोर्स के जरिए आए थे। पिछले दिनों साहब के ही खास से ही ये खाकी वाली हरकत कर बैठे। जांच हुई और साहब के इशारे पर ही इन्हें मंदिर से बाहर कर दिया गया।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें