Advertisement

अक्षय तृतीया पर श्री परशुराम मंदिर में होगा महाभिषेक

उज्जैन। अखिल भारतीय युवा ब्राह्मण समाज और श्री परशुराम पारमार्थिक सेवा न्यास की बैठक हुई। इसमें निर्णय लिया कि अक्षय तृतीया पर भगवान परशुराम का पंचामृत महाभिषेक, पूजन और महाआरती की जाएगी। अर्पित पुजारी ने बताया भगवान विष्णु के अवतार भगवान परशुराम का सबसे बड़ा मंदिर चाणक्यपुरी, नानाखेड़ा में स्थित है। अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर अखिल भारतीय युवा ब्राह्मण समाज और श्री परशुराम पारमार्थिक सेवा न्यास के तत्वावधान में सुबह भगवान परशुराम का अभिषेक-पूजन किया जाएगा। दोपहर 12 बजे महाभोग लगाकर महाआरती की जाएगी।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe

Advertisement

 

संकल्प ने जीता गोल्ड मेडल
उज्जैन। 7वें सुपर मास्टर्स नेशनल गेम्स 2025 में मध्यप्रदेश पॉवर लिफ्टिंग टीम में चयनित उज्जैन के संकल्प साठे ने धर्मशाला हिमाचल प्रदेश में आयोजित सुपर मास्टर्स नेशनल गेम्स में गोल्ड मेडल हासिल कर उज्जैन व प्रदेश को गौरवांवित किया। उनकी इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर उज्जैन जिला बॉडी बिल्डिंग एसो./उज्जैन जिला पॉवर लिफ्टिंग एसो. व सहकर्मियों ने शुभकामनाएं दी।

Advertisement

Related Articles

Write a review