Advertisement

घरवालों से फोन पर कहा कुछ देर में पहुंच रहा हूं… फिर मौत आ गई

बड़ा भाई और बहन ढूंढने निकले तो पता चला एक्सीडेंट मेें हो चुकी मौत

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। देवास रोड पर शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात अज्ञात वाहन की टक्कर से एक युवक की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना से कुछ देर पहले ही उसे घरवालों ने फोन किया था। इस पर उसने कहा था कि कुछ देर में आ रहा हूं लेकिन जब वह नहीं पहुंचा तो बड़ा भाई तलाशने निकले जिसके बाद अल्पाइन कॉलेज के सामने उसकी बाइक और कुछ दूरी पर युवक पड़ा हुई दिखाई दिया। उसे तुरंत अस्पताल लाया गया लेकिन घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो चुकी थी। शनिवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। मामले में नागझिरी थाना पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया है।

22 वर्षीय मृतक का नाम प्रदीप पिता कालूराम चौधरी निवासी दताना है। उसके जीजा मनोहर चौधरी निवासी गुढ़ा ने बताया कि वह देवास रोड स्थित एक कार शोरूम के समीप गैरेज में स्प्रे पेंटिंग का काम करता था। शुक्रवार रात उसे घरवालों ने फोन कर पूछा था कि घर कब तक आ रहा है, इस पर प्रदीप ने कहा था कि कुछ देर में घर पहुंच जाऊंगा। इसके बाद प्रदीप घर जाने के लिए निकला लेकिन रात 12.30 से 1 बजे के बीच अल्पाइन कॉलेज के सामने उसे अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी।

Advertisement

जब काफी देर तक जब वह घर नहीं लौटा तो घरवालों ने फिर फोन लगाया लेकिन प्रदीप ने कॉल रिसीव नहीं किया। इसके बाद बड़ा भाई दीपक चौधरी और बहन उसे ढूंढने निकले। ढूंढते-ढूंढते उन्हें अल्पाइन कॉलेज के सामने प्रदीप की बाइक नजर आई, किसी अनहोनी की आशंका के चलते उन्होंने आसपास तलाशना शुरू किया तो कुछ दूर पर प्रदीप भी दिखा लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। उसे चरक अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। शनिवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। मामले में नागझिरी पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया है।

पत्नी और दो छोटी बच्चियां हैं
जीजा मनोहर चौधरी ने बताया कि प्रदीप की शादी हो चुकी थी। पत्नी के अलावा उसकी दो छोटी बच्चियां भी हैं। प्रदीप की मौत की खबर सुनकर परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। उन्हें विश्वास ही नहीं हो रहा कि उनका लाडला अब इस दुनिया में नहीं रहा।

Advertisement

Related Articles

Write a review