Advertisement

ऑनलाइन शादी के आमंत्रण से भी हो सकती है ठगी, सावधान रहें

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। सायबर ठग एंड्रायड मोबाइल चलाने वालों के साथ अलग-अलग तरीकों से ठगी की वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। सोशल मीडिया एप्लीकेशन हों या सरकारी योजनाएं। बदमाश इनसे मिलती जुलती जानकारी लोगों के सोशल मीडिया अकाउंट पर डालकर ठगी करते हैं। पुलिस ने लोगों को सतर्क रहने के लिए एडवायजरी जारी की है।सायबर सेल से मिली जानकारी के अनुसार वर्तमान में शादियों का सीजन शुरू हो चुका है। लोग शादी के प्रिंटेड कार्ड के साथ ही निमंत्रण ऑनलाइन भी शेयर कर रहे हैं।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe

Advertisement

इसी का फायदा उठाकर सायबर ठगों द्वारा नया तरीका ईजाद कर लिया है। ठगों द्वारा लोगों के सोशल मीडिया अकाउंट पर शादी के निमंत्रण कार्ड को एपीके फार्मेट में भेजते हैं। इसे क्लिक करते ही शादी के कार्ड जैसी दिखने वाली फाइल मोबाइल डिवाइस में डाउनलोड हो जाती है। इस फाइल की मदद से सायबर ठग संबंधित व्यक्ति के मोबाइल का डेटा चोरी कर लेते हैं। इसके बाद मोबाइल से किए जाने वाले ऑनलाइन ट्रंाजेक्शन की जानकारी प्राप्त कर बैंक खातों से रुपयों की हेराफेरी की जाती है।

फाइल डाउनलोड न करें
पुलिस ने सोशल मीडिया एप्लीकेशंस चलाने वाले लोगों से अपील की है कि अज्ञात नंबर से आए मैसेज के साथ आई किसी भी फाइल को डाउनलोड न करें। भले ही फाइल शादी के आमंत्रण पत्र जैसी दिखने वाली ही क्यों न हो। यदि किसी व्यक्ति के साथ ठगी हो जाती है तो तुरंत सायबर हेल्पलाइन नंबर 1930 अथवा सायबरक्राइम वेबसाइड पर शिकायत दर्ज कराएं।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें