Advertisement

केवल नाम-पते से काम नहीं चलेगा आवेदन में पूर्ण जानकारी भरना होगी

भाजपा के सदस्यता अभियान में नया प्रयोग

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। भाजपा का सदस्यता अभियान प्रारंभ हो रहा है। इस बार के अभियान में खास बात यह है कि सदस्यता आवेदन में केवल नाम-पते नहीं,बल्कि सदस्यता लेने वाले के अपनी संपूर्ण जानकारी देना होगी। इसके साथ पार्टी ने सरकारी योजनाओं का लाभ लेने वालों को सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा है।

 

भाजपा की सदस्यता के लिए फॉर्म इस तरह से बनाया गया है कि हर सदस्य की पूरी कुंडली भाजपा के पास होगी। ऑनलाइन सदस्यता के कारण पार्टी इस बात का पूरा हिसाब रखेगी कि किस क्षेत्र में किस वर्ग के कितने सदस्य हैं। विधानसभा चुनाव में पार्टी जिन सीटों पर चुनाव हारी है वहां सदस्यता पर अधिक फोकस होगा। पार्टी संगठन ने योजना इस तरह से बनाई है कि जिस क्षेत्र और जिस वर्ग में भाजपा को वोट नहीं मिलता वहां सदस्यता करके संगठन को मजबूत बनाया जाए।

Advertisement

सरकार की योजनाओं का लाभ लेने वालों को भी सदस्य बनाएंगे

केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ लेने वालों को भी पार्टी सदस्य बनाएगी। यानी यह सदस्यता अभियान भविष्य में होने वाले चुनाव की रणनीति में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करेगा। यही वजह है कि पार्टी इस अभियान में तकनीक के उपयोग पर जोर दे रही है। हारी हुई विधानसभा सीटों और हारे हुए बूथों पर फोकस किया जा रहा है। भाजपा ने हर बूथ पर 200 सदस्य बनाने का टारगेट रखा है लेकिन हारी हुई सीटों पर कार्यकर्ताओं को इससे अधिक सदस्य बनाने के लिए कहा जा रहा है।

Advertisement

Related Articles