Advertisement

‘या अली’ सिंगर जुबिन गर्ग का हुआ निधन, स्कूबा डाइविंग हादसे में गई जान

UP के बरेली में एक्ट्रेस दिशा पाटनी के घर फायरिंग करने वाले 4 और शूटरों को गिरफ्तार किया गया है। शुक्रवार को बरेली पुलिस और SOG टीम ने दो बदमाशों को मुठभेड़ के बाद पकड़ा। इनके नाम राम निवास और अनिल हैं।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

मुठभेड़ में पुलिस ने राम निवास के पैर पर गोली मारी है। उसने कहा, आरोपी अब यूपी में नही आएंगे, बाबा की पुलिस के आगे नहीं आएंगे। राम निवास राजस्थान के ब्यावर जिले के जैतारण थाना क्षेत्र के बेडकला गांव का रहने वाला है। उस पर 25 हजार का इनाम घोषित था। वहीं, अनिल हरियाणा के सोनीपत का रहने वाला है।मुठभेड़ बरेली में थाना क्षेत्र के बिहारीपुर नदी पुल के पास हुई। पुलिस ने बताया, इन दोनों ने दिशा पाटनी के घर की रेकी थी।

इससे पहले दिल्ली पुलिस ने शूटर नकुल सिंह और विजय तोमर को पकड़ा था। दोनों बागपत के रहने वाले हैं। इन पर एक-एक लाख रुपए का इनाम था।दोनों ने 11 सितंबर को दिशा पाटनी के घर पर फायरिंग की थी। इसके दो CCTV सामने आए थे, जिसमें शूटर बाइक पर जाते हुए नजर आ रहे। बरेली पुलिस ने दिल्ली पुलिस से संपर्क किया है। दोनों शूटरों को बी-वारंट पर बरेली लाया जाएगा।

Advertisement

बरेली पुलिस के मुताबिक, दिशा पाटनी के घर दो दिन यानी 11 और 12 सितंबर को फायरिंग हुई थी। 11 सितंबर को सुबह तड़के साढ़े 4 बजे नकुल और विजय ने फायरिंग की थी। जबकि, 12 सितंबर को हरियाणा के शूटर अरुण और रविंद्र ने फायरिंग की थी।

यूपी STF ने हरियाणा और दिल्ली पुलिस के साथ 17 सितंबर की शाम गाजियाबाद में अरुण और रविंद्र को एनकाउंटर में ढेर कर दिया था। इसके बाद से विजय, नकुल, राम निवास और अनिल की तलाश जारी थी।

Advertisement

चारों शूटर रोहित गोदारा और गोल्डी बराड़ के गैंग के सदस्य थे। अपने दो शूटर मारे जाने के बाद गैंग लीडर रोहित गोदारा बौखला गया। उसने UP पुलिस को धमकी भी दी। कहा- हमारे दो शूटर्स मारे गए हैं, हम इसका बदला लेंगे। कोई कितना भी ताकतवर हो, माफी नहीं मिलेगी।

Related Articles