Advertisement

OTT पर अप्रैल में रिलीज होंगी ये फिल्में और सीरीज

अप्रैल महीने में दिलजीत दोसांझ और परिणीति चोपड़ा स्टारर ‘अमर सिंह चमकीला’ सिनेमाघरों के बजाय सीधे ओटीटी पर रिलीज होगी। यामी गौतम की फिल्म ‘आर्टिकल 370’ भी ओटीटी पर रिलीज होने के लिए तैयार है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe

Advertisement

फिल्म ‘फर्रे’ : एक्टर सलमान खान की भांजी अलिजेह अग्निहोत्री ने फिल्म ‘फर्रे’ से अपने करियर की शुरुआत की है। 24 नवंबर 2023 को थिएटर में रिलीज होने के बाद अब ये फिल्म ओटीटी पर दस्तक देने जा रही है। बता दें, ‘फर्रे’ स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म जी5 पर होगी।

फिल्म ‘साइलेंस 2:साल 2021 में मनोज बाजपेयी की फिल्म ‘साइलेंस: कैन यू हियर इट?’ रिलीज हुई थी। अभिनेता एसीपी अविनाश के किरदार में नजर आए थे। तीन साल बाद इस फिल्म का सीक्वल आ रहा है। अभिनेता की परफॉर्मेंस के अलावा फिल्म की सस्पेंस थ्रिलर कहानी भी खूब पसंद की गई थी।

Advertisement

अदृश्यम:सीरीज ‘अदृश्यम’ में अभिनेत्री दिव्यांका त्रिपाठी एक्शन अवतार में नजर आएंगी। यह एक थ्रिलर सीरीज है जो कि आईबी (इंटेलिजेंस ब्यूरो) अधिकारी के जीवन पर आधारित है। बताया जा रहा है कि इस सीरीज में 65 एपिसोड होंगे। इसका निर्देशन सचिन ने किया है।

चमकीला :अमर सिंह चमकीला पंजाब इंडस्ट्री का एक बहुत बड़ा नाम थे। साल 1988 में वे अपनी बीवी अमरजोत के साथ स्टेज परफॉर्मेंस के लिए जा रहे थे। तब कुछ लोगों ने उनपर गोलियां चलाकर हत्या कर दी। सालों गुजर गए लेकिन आज तक हमलावरों का पता नहीं चल पाया।

Advertisement

फिल्म ‘आर्टिकल 370’:यामी गौतम की फिल्म ‘आर्टिकल 370’ जम्मू कश्मीर के विशेष दर्जे को रद्द करने और आर्टिकल 370 के तहत दी गई स्वायत्तता पर आधारित है। माना जा रहा है कि यह फिल्म 19 अप्रैल को जियो सिनेमा पर आएगी। हालांकि, इस पर आधिकारिक घोषणा आना बाकी है।

Related Articles

Write a review