Advertisement

पहलगाम हमला: आरोपियों ने एक आतंकी को पहचाना

पुलिस ने इसका स्कैच-फोटो जारी नहीं किया था

Advertisement

श्रीनगर। पहलगाम हमले के तीन आतंकियों में से एक की पहचान हो गई है। रविवार को एनआईए की गिरफ्त में दो आरोपियों ने बताया है कि हमला करने वाले तीन आतंकियों में से एक का नाम सुलेमान शाह है। बाकी दो पाकिस्तानी आतंकियों के नामों का खुलासा फिलहाल नहीं किया गया है।

सुलेमान भी उसी आतंकी नेटवर्क का हिस्सा है जिसमें वे आतंकी शामिल थे, जिनकी तस्वीर पहलगाम हमले के बाद सामने आई थी। इन आतंकियों में हाशिम मूसा, तल्हा भाई और जुनैद थे। हालांकि जुनैद पिछले साल ही एनकाउंटर में मार दिया गया था। जुनैद के मोबाइल फोन में ही इन आतंकियों के फोटो मिले थे। उस फोटो में सुलेमान शाह की फोटो भी है। जिसे कई पीडि़त परिवार ने पहचान भी लिया है।

Advertisement

पहलगाम हमले के दो महीने बाद रविवार को नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी ने पहलगाम के दो लोगों को गिरफ्तार किया था। जांच में खुलासा हुआ है कि इन दोनों ने हमले को अंजाम देने वाले तीन आतंकियों को पनाह दी थी। गिरफ्तार किए गए आरोपियों के नाम परवेज अहमद जोठार और बशीर अहमद जोठार हैं। पूछताछ में दोनों ने आतंकियों की पहचान बताई और यह भी पुष्टि की कि वे पाकिस्तानी नागरिक थे और प्रतिबंधित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े हुए थे।

खाना-अन्य सुविधाएं मुहैया कराई थीं…
एनआईए के मुताबिक, परवेज और बशीर ने हमले से पहले इन तीनों आतंकियों को हिल पार्क स्थित एक अस्थायी ढोक (झोपड़ी) में जानबूझकर ठहराया था। उन्होंने उन्हें खाना और अन्य सुविधाएं मुहैया कराई थीं। प्रवक्ता ने कहा कि दोनों आरोपियों को रिमांड पर लिया जाएगा। उसके बाद हमले में शामिल तीनों पाकिस्तानी आतंकियों के बारे में और ज्यादा जानकारी मिल सकेगी। सूत्रों का कहना है कि दोनों को रिमांड पर लेकर टीम हाइड आउट यानी आतंकियों के छिपने वाली जगह जा सकती है। जिससे उनके भागने की रूट मैपिंग भी की जा सके।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें