Advertisement

पॉलिथीन पर प्रतिबंध लगाने के लिए वितरित किए परचे

अक्षरविश्व न्यूज. उज्जैन अखिल भारतीय उपभोक्ता उत्थान संगठन द्वारा विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस के अवसर पर पॉलिथीन पर प्रतिबंध लगाने, जागो ग्राहक जागो आदि ज्वलंत मुद्दों को लेकर पेम्पलेट्स का वितरण किया गया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe

Advertisement

जिलाध्यक्ष ओजस गुप्ता ने बताया कि अखिल भारतीय उपभोक्ता उत्थान संगठन भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त संस्था है। इसके राष्ट्रीय अध्यक्ष हरिशंकर शुक्ला एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ओम भारद्वाज के निर्देश पर एवं प्रदेश अध्यक्ष संदीप सूरी के निर्देशानुसार विश्व उपभोक्ता दिवस को पूरे राष्ट्र में धूमधाम से मनाया गया। उसी श्रृंखला में 15 मार्च शुक्रवार को उज्जैन में नई सब्जी मंडी मक्सी रोड पर विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस मनाया गया। जिसमें प्रदेश अध्यक्ष अभिषेक भारद्वाज, आनंद बागोरिया, शहर अध्यक्ष राजेश जारवाल, शहर उपाध्यक्ष दिलीप टाटावत, रवि यादव, अंकित विशु यादव, राहुल गुप्ता आदि उपस्थित थे।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें