Advertisement

अखंड रामायण की पूर्णाहुति पर हुआ पंच कुंडीय महायज्ञ

रामायण की चौपाइयों की आहुतियां समर्पित की

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe

Advertisement

उज्जैन। महाशक्ति नगर दुर्गा माता मंदिर में अखंड रामायण का समापन पांच कुंडीय गायत्री महायज्ञ के साथ हुआ। जिसमें 150 कालोनी वासियों ने यज्ञ में गायत्री मंत्र एवं रामायण की चौपाइयों की आहुतियां समर्पित की। उर्मिला तोमर ने बताया कि आयोजनकर्ता मंजू त्रिपाठी एवं मंदिर समिति द्वारा आयोजित कार्यक्रम में 10 बहनों द्वारा गुरुदीक्षा ग्रहणकर समय दान एवं अंशदान का संकल्प लिया गया।

3 गर्भवती बहनों के पुंसवन संस्कार करवाए गए। जेपी यादव ने मिशन की गतिविधियों पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर रेखा भार्गव, रजनी मीणा, नीलम परिहार, सुनीता शर्मा, कामिनी शर्मा, ज्योति शर्मा, उर्मिला जोशी, विद्या शर्मा, शशि तोमर, दिनेश पांडे आदि उपस्थित थे। आभार मंजू त्रिपाठी ने माना।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें