Advertisement

इंदौर में यात्री परिवहन विजन समिट शुरू

CM बोले- एमपी में बढ़ रहा धार्मिक पर्यटन, अब सुगम परिवहन जरूरी

Advertisement

इंदौर। मध्यप्रदेश में सार्वजनिक यात्री परिवहन को आधुनिक और सुविधाजनक बनाने के उद्देश्य से दो दिवसीय यात्री परिवहन विजन समिट-2026 की शुरुआत शुक्रवार को इंदौर के ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में हुई। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने समिट का शुभारंभ किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्यप्रदेश में धार्मिक पर्यटन तेजी से बढ़ रहा है। प्रदेश में महाकालेश्वर, ओंकारेश्वर, मैहर, चित्रकूट और अन्य धार्मिक स्थलों पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। ऐसे में यात्रियों के लिए सुरक्षित, सुगम और बेहतर परिवहन व्यवस्था जरूरी है।

Advertisement

समिट में सार्वजनिक यात्री परिवहन के विकास, आधुनिक तकनीक के उपयोग और परिवहन क्षेत्र में निवेश बढ़ाने पर चर्चा की जा रही है। दो दिन में आठ सत्र आयोजित होंगे, जिनमें परिवहन विशेषज्ञ, निजी बस ऑपरेटर, राज्य परिवहन उपक्रम, आईटी कंपनियां और उद्योग जगत के प्रतिनिधि भाग लेंगे।

मोबिलिटी विजन-2030 पर मंथन

Advertisement

समिट में ‘मध्यप्रदेश मोबिलिटी विजन-2030’ को लेकर विशेष चर्चा होगी। इसके साथ ही सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी) के माध्यम से परिवहन क्षेत्र में निवेश बढ़ाने, अतिरिक्त बस संचालन को वित्तीय रूप से आत्मनिर्भर बनाने और यात्री सुरक्षा मजबूत करने पर भी विचार-विमर्श किया जाएगा।

ग्रीन मोबिलिटी, स्वच्छ ईंधन, एकीकृत टिकटिंग और स्वचालित किराया संग्रह प्रणाली जैसे विषय भी समिट के एजेंडे में शामिल हैं। विभिन्न राज्यों के परिवहन उपक्रम अपने अनुभव और नवाचार साझा करेंगे।

इंडस्ट्री एक्सपो में दिखेंगे नए तकनीकी समाधान

समिट के दौरान मुख्यमंत्री इंडस्ट्री एक्सपो का भी उद्घाटन करेंगे। इसमें बस निर्माता कंपनियां, आईटी कंपनियां, वित्तीय संस्थान और परिवहन क्षेत्र से जुड़ी कंपनियां अपने तकनीकी समाधान और नए उत्पाद प्रदर्शित करेंगी।

समिट के माध्यम से प्रदेश में सार्वजनिक परिवहन को सुरक्षित, सुगम, पर्यावरण अनुकूल और तकनीक आधारित बनाने की दिशा में आगे की रणनीति तैयार की जाएगी।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें