Advertisement

Pathan Movie को लेकर उज्जैन PVR में तीन थानों की पुलिस तैनात

उज्जैन। देशभर के साथ उज्जैन में भी बुधवार को सिनेमाघरों में फिल्म पठान रिलीज हुई। फिल्म के पहले शो गिनती के ही दर्शक पहुंचे थे,लेकिन विरोध जैसा कुछ भी नजर नहीं आया। पहला शो शांति से निपट गया।

Advertisement

कुछ समय से लगातार फिल्म के विरोध को देखते हुए सिनेमाघर के बाहर तैनात पुलिस बल तैनात किया गया था। बता दें कि कुछ संगठनों द्वारा पठान फिल्म का विरोध किया जा रहा था।

पठान फिल्म ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही विवादों में है। इधर, पुलिस ने कानून व्यवस्था न बिगड़े इसके लिए सभी सिनेमाघर में सुरक्षा इंतजाम करने की बात कही है।

Advertisement

 इससे पहले देश भर में हिंदूवादी संगठन ने पठान फ़िल्म में हिन्दू धार्मिक आस्थाओं को ठेस पहुचाने वाला बताकर दृश्य हटाने की मांग की थी।

इसके बाद कई शहरों में शाहरुख खान के खिलाफ उग्र प्रदर्शन किया था। शाहरुख खान की मूवी ‘पठान’ पर विरोध के बादल मंडराने के बाद फिल्म के रिलीज होने पर भी संशय था। लगातार विरोध के बाद बुधवार को फिल्म रिलीज कर दी गई।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें