तालाब में विमान से गिरे दो पायलटों को लोगों ने बचाया

प्रयागराज, एजेंंसी। वायुसेना का हल्का विमान तकनीकी खराबी आने पर प्रयागराज में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। दोनों पायलटों ने पैराशूट की मदद से जलकुंभी से भरे तालाब में इसकी क्रैश लैंडिंग कराई। आसपास के लोगों ने जान की परवाह न करते हुए तत्परता दिखाई और दोनों पायलटों को तालाब से बाहर निकाल लाए।
Advertisement
तालाब में विमान की क्रैश लैंडिंग होते ही छितपुर और मलाकराज बस्ती में अफरातफरी मच गई। आवाज सुनकर आसपास के लोग घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। दोनों पायलटों को हाथ हिलाते देख स्थानीय निवासी लाल साहब निषाद, पंकज सोनकर और आलोक यादव बिना समय गंवाए तालाब में उतर गए। कई बीघे में फैले जलकुंभी से भरे तालाब में किसी तरह तीनों विमान तक पहुंचे और पायलटों को सुरक्षित बाहर निकालने का प्रयास शुरू किया और उसमें सफल हुए।
Advertisement









