Advertisement

अचार का स्वाद होगा तीखा, कैरी के दाम बढ़े

उज्जैन। अचार के शौकीनों का स्वाद इस बार कैरी के दाम की वजह से तीखा हो सकता है। आमतौर पर हर साल 60 रुपए किलो तक मिलने वाली कैरी के दाम इस बार 100 रुपए किलो पहुंच गए हैं। कटी कैरी 120 रुपए किलो बिक रही है। हालांकि अचार बनाने में यूज होने वाले सरसो के तेल की कीमत थोड़ी कम हुई है।

Advertisement

जुलाई के महीने में अमूमन घरों में अचार डालने की शुरुआत होती है। इसकी वजह यह है कि इस मौसम में अचार की कैरी आने लगती है। इस बार भी अचार की कैरी आ गई है। हालांकि इस बार दाम ज्यादा तेज हैं। पिछले साल 60 रुपए किलो में मिलने वाली कैरी इस बार 90 से 100 रुपए किलोहै। इसकी दो वजह है। पहली इस बार कैरी का उत्पादन कम है और दूसरा डीजल-पेट्रोल के दाम बढऩे से ट्रांसपोर्टेशन कॉस्ट महंगीहै। उज्जैन मेें अमूमन अचार की कैरी महाराष्ट्र-यूपी से आती है। ऐसे में कैरी के दाम महंगे हैं।

सरसो तेल के भाव गिरे
बाजार में कच्चा आम (कैरी) के दाम भले ही बढ़ गए हों लेकिन अचार में प्रयुक्त होने वाले सरसो के तेल और मसाले की कीमत कम हुई है। पिछले साह 190 रुपए लीटर तक बिका सरसो तेल इस बार 165 रुपए लीटर है। इसी तरह अचार के मसाले की कीमत भी कम हुई है। अमूमन आधा किलो पुष्प के अचार मसाले का पैकेट इस बार 185 रुपए का है, पिछले साल यह 210 रुपए का था। अचार विशेषज्ञ रेणु नागर बताती हैं कि एक किलो अचार में 200 ग्राम मसाला, 500 ग्राम कैरी और 300 मिलीलीटर तेल लगता है। अभी कटी कैरी 120 रुपए किलो , 500 ग्राम पुष्प अचार मसाले का पैकेट 185 रुपए और एक लीटर सरसो तेल की कीमत 165 रुपए है। यानी 470 रुपए लागत में 2.5 किलो अचार तैयार होता है। इस हिसाब से एक किलो अचार की लागत 188 रुपए बैठ रही है।

Advertisement

आवक की कमी ने बढ़ाए हरा धनिया, अदरक के दाम

आवक की कमी ने हरा धनिया और अदरक के दाम में इजाफा कर दिया है। 15 दिन पहले तक 50 रुपए किलो में मिलने वाला हरा धनिया 170 से 200 रुपए किलो पर पहुंच गया है। इसी तरह 80 रुपए किलो वाला अदरक भी 200 रुपए किलो बिक रहा है। सब्जी व्यापारियों के अनुसार आषाढ़ की शुरुआत में हुई अच्छी बारिश से हरे धनिये की फसल प्रभावित हुई थी। इस वजह से आवक कम बनी हुई है। यही स्थिति अदरक की भी है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें