Advertisement

घर की इस दिशा में लगाएं गेंदे का पौधा, धन-दौलत से भर जाएगी झोली, पाएंगे तरक्की

गेंदे के पीले और नारंगी फूलों का हिंदू धर्म में खास महत्व है। ये फूल भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी को भी बेहद प्रिय हैं। वास्तुशास्त्र के अनुसार, गेंदे के फूल घर में सकारात्मक ऊर्जा लाते हैं। इसे सही दिशा में लगाने से घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है। पूजा में गेंदे के फूलों का प्रयोग करने से धन की समस्या से भी छुटकारा मिल सकता है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

पीले और नारंगी रंग के गेंदे के फूलों का हिंदू धर्म में खास महत्व होता है। इसे देवी-देवताओं की पूजा में और धार्मिक कार्यों में विशेष रूप से प्रयोग किया जाता है। गेंदे के पीले फूल बिल्कुल सूर्योदय के रंग जैसे प्रतीत होते हैं। वहीं, नारंगी रंग के गेंदे के फूल सूर्यास्त के प्रतीक होते हैं। साथ ही, भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी को ये फूल बेहद प्रिय होते हैं। ऐसे में वास्तुशास्त्र में भी गेंदे के फूलों का खास महत्व बताया गया है। इसे घर में लगाने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और धन-धान्य की भी प्राप्ति होती है। ऐसे में आइए विस्तार से जानते हैं कि वास्तु के अनुसार गेंदे के फूल को किस दिशा में लगाना चाहिए और इसके क्या लाभ होते हैं।

गेंदे के फूल सही दिशा में लगाने के लाभ
माना जाता है कि घर में सही स्थान पर गेंदे के फूल को रखने से नाकारात्मक ऊर्जा दूर रहती है। साथ ही, इसकी मनमोहक सुगंध से आसपास का वातावरण सकारात्मक होता है। अगर आप गेंदे के फूल को घर में सही दिशा में लगाते हैं तो इससे माता लक्ष्मी और विष्णुजी की कृपा प्राप्त हो सकती है। साथ ही, घर में सुख-समृद्धि और शांति सदैव बनी रहती है। इन फूलों को पूजा में भी जरूर प्रयोग करना चाहिए। ऐसा करने से आपको पैसों की तंगी से निजात मिल सकती है और धन लाभ योग बनने लगते हैं। घर में गेंदे के फूल लगाने से परिवार के बीच का माहौल खुशनुमा बना रहता है जीवन में तरक्की के नए रास्ते भी खुलने लगते हैं।

Advertisement

इस दिशा में लगाएं
वास्तुशास्त्र के अनुसार, गेंदे के फूलों को घर की सही दिशा में लगाना बहुत जरूरी होता है। अगर आप इसे गलत स्थान या दिशा में रखते हैं तो इससे अशुभ फल की प्राप्ति हो सकती है। वास्तु के अनुसार, गेंदे के फूल का पौधा हमेशा ईशान कोण यानी उत्तर-पूर्व दिशा में लगाना चाहिए। इसके अलावा, आप पूर्व या उत्तर दिशा में भी इस शुभ पौधे को लगा सकते हैं। ऐसा करने से घर से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और इसकी जगह सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। साथ ही, इस पौधे से आसपास का वातावरण भी शुद्ध होता है।

लगाने के विशेष वास्तु नियम

Advertisement

इस शुभ पौधे को घर के मुख्य द्वार पर लगाना भी बहुत शुभ माना जाता है। ऐसा करने से घर के अंदर नकारात्मक ऊर्जा प्रवेश नहीं कर पाती है। वास्तुशास्त्र के अनुसार, घर में कभी भी गेंदे के पौधे को दक्षिण या पश्चिम दिशा में नहीं लगाना चाहिए। ऐसा करने से अशुभ फल की प्राप्ति हो सकती है।

गेंदे के फूल को भूलकर भी गंदे स्थान, रसोई घर, बाथरूम और टॉयलेट के पास नहीं रखना चाहिए। इन जगहों पर गेंदे के पौधे को रखना शुभ नहीं माना जाता है।

घर में कभी भी ऐसा गेंदे का पौधा नहीं रखना चाहिए जो पूरी तरह मुरझा गया हो या उसके फूल और पत्ते सूख रहे हों। साथ ही, पौधे के हरा-भरा रहने का भी ख्याल रखना चाहिए।

गेंदे के फूलों की माला बनाकर देवी-देवताओं को समर्पित करनी चाहिए। ऐसा करने से जातक को भगवान की विशेष कृपा प्राप्त हो सकती है।

Related Articles