Advertisement

मां बिजासन टेकरी पर 251 पौधों का रोपण

वृक्षारोपण जन जागृति रैली भी आयोजित की गई, छात्र-छात्राएं हुए शामिल

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज. उज्जैन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के आह्वान पर देवास रोड हामूखेडी स्थित मां बिजासन टेकरी पर बुधवार को मां के आंगन में मां के नाम 251 पौधों का रोपण किया गया। इससे पहले वृक्षारोपण जन जागृति रैली भी आयोजित की गई।

पौधारोपण नगर निगम सभापति कलावती यादव के मुख्य आतिथ्य एवं भाजपा मंडल अध्यक्ष परेश कुलकर्णी के विशेष आतिथ्य एवं वार्ड 54 की पार्षद सुगन बाबूलाल बाघेला की अध्यक्षता में किया गया। वृक्षारोपण जन जागृति रैली में शासकीय विद्यालय हामूखेड़ी के शिक्षक, छात्र-छात्रा सहित वार्ड के लोग शामिल हुए।

Advertisement

संस्था प्रधानाचार्य प्रबोध पंड्या ने बताया कि पौधारोपण हेतु वन विभाग द्वारा फल फूल एवं छायादार 251 पौधे उपलब्ध कराए गए। पौधारोपण करते समय पूर्व पार्षद बाबूलाल बाघेला, भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष हेमंत सेन, मानपुरा के सरपंच मनोजसिंह तंवर, प्राचार्य देवेंद्र नाथ शुक्ला, डिप्टी रेंजर जोगेंद्र जाटवा, युवा समाजसेवी प्रकाश यादव, रेखा यादव, पप्पू पठान, राजेश राठौर, सीताराम वास्कले, अर्जुन भार्गव, अभय जोशी, प्रीति व्यास, राज कुंवर सिसौदिया, प्रकाशसिंह कीर, संजय पटेल, शाहिद खान मंसूरी, राखी यादव, नवीन गुजराती, हरीश मेहरा, भारतसिंह परमार, अनूपसिंह राठौड़, प्रिंस वाघेला आदि मौजूद रहे।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें