Popup Image
Advertisement

बडऩगर में आग से धधका प्लास्टिक गोदाम, करोड़ों रुपए का नुकसान

उज्जैन। बडऩगर में रविवार-सोमवार की दरमियानी रात एक बारदान और प्लास्टिक गोदाम आग से धधक उठा। हाल यह रहा कि आग बुझाने में दमकलों को 18 घंटे लग गए। आग इतनी विकराल थी कि बडऩगर और उज्जैन की 5 दमकल गाडिय़ों को कई फेरे लगाने पड़े। जलप्रदाय के लिए तैनात 28 से अधिक पानी के टैंकरों को भी आग बुझाने में लगाया गया। हादसा बडऩगर के उज्जैन रेलवे क्रॉसिंग के पास स्थित विक्रम ट्रेडिंग कंपनी के गोदाम में हुआ। गोदाम संचालक नरपत सिंह के मुताबिक, रविवार रात करीब 12 बजे गोदाम में अचानक आग भड़क उठी। उन्हें इस घटना की भनक करीब दो घंटे बाद रात 2 बजे लगी। जब तक वे मौके पर पहुंचे, तब तक आग पूरे गोदाम में फैल चुकी थी। सोमवार शाम 6 बजे तक रेस्क्यू अभियान चलता रहा।

Advertisement

पेट्रोल पंप और रिहायशी इलाका होने से बढ़ा खतरा

जिस स्थान पर गोदाम है, उसके ठीक आसपास घनी आबादी वाला रिहायशी इलाका है और नजदीक ही एक पेट्रोल पंप भी है। इसके चलते जिला व स्थानीय प्रशासन बेहद चिंतित नजर आया।गोदाम संचालक नरपत सिंह के अनुसार, प्लास्टिक और बारदान का बड़ा स्टॉक होने के कारण आग ने तेजी से विकराल रूप धर लिया। इस हादसे में अब तक एक करोड़ रुपये से अधिक के नुकसान का आकलन किया गया है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें