Advertisement

पौधरोपण कर हरियाली संरक्षण का संकल्प

उज्जैन। अरिहंत सोश्यल ग्रुप द्वारा सुभाष नगर स्थित गार्डन में पौधारोपण किया गया। ग्रुप सदस्यों द्वारा, नीम, अर्जुन, पीपल, गुलमोहर, आम आदि के पौधे लगाए।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe

Advertisement

संस्था संयोजक राजेन्द्र चेलावत ने सभी सदस्यों को हरियाली संरक्षण के लिए संकल्पित किया, वहीं संस्था अध्यक्ष गुणवंत शाह ने बताया ग्रुप हर वर्ष न सिर्फ पौधे लगाता हैं बल्कि उनके संरक्षण की जिम्मेदारी भी लेता है। सचिव आशीष नांदेचा ने बताया कि ग्रुप द्वारा लगाए गए कई पौधे अब छायादार वृक्ष बन चुके हैं।

इस अवसर पर विनोद जैन, प्रकाश बोथरा, राजेश बम्बोरी, प्रकाश जैन, राकेश कांठेड़, नरेन्द्र दरड़ा, नितिन शाह, अजित पगारिया, सुभाष सोनी, देवेंद्र बम, अर्पित चेलावत, तन्मय शाह, सतीश जैन, सुगनचंद जैन, अशोक बांठिया, लालचंद नांदेचा आदि मौजूद रहे।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें