Advertisement

PM मोदी ने- ‘अब बच्चे कहेंगे, चंदा मामा दूर के नहीं, बस एक टूर के’

Chandrayaan-3: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने इतिहास रचते हुए तीसरे चंद्र मिशन में चंद्रयान-3 चंद्रमा पर सॉफ्ट लैंडिंग में कामयाबी हासिल की। तय समय पर यानी 6:04 बजे चंद्रयान-3 का लैंडर विक्रम चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर उतरा। पीएम मोदी भी दक्षिण अफ्रीका से इसका लाइव प्रसारण देख रहे थे। जैसे ही इसरो ने सफल लैंडिंग की घोषणा की, पीएम मोदी ने तिरंगा लहराकर और तालियां बजाकर इसका स्वागत किया। वैज्ञानिकों को बधाई देते हुए पीएम मोदी ने कहा कि ये हमारे संकल्प का क्षण है, नये भारत के जयघोष का क्षण है। उन्होंने कहा कि हमने धरती पर संकल्प किया और चांद पर उसे साकार किया…भारत अब चंद्रमा पर है।

Advertisement

चंद्रयान-3 की सफलता पर इसरो के वैज्ञानिकों और जनता को बधाई देते हुए पीएम मोदी ने कहा कि ये क्षण अभूतपूर्व है। ये क्षण मुश्किलों के महासागर को पार करने का है। ये क्षण नये भारत के शंखनाद का है, नये भारत के जयघोष का क्षण है। उन्होंने कहा कि ये क्षण 140 करोड़ भारतीयों के सामर्थ्य का है, जीत के चंद्रपथ पर चलने का है। पीएम मोदी ने भविष्य की योजनाओं का संकेत देते हुए कहा कि कभी कहा जाता था चंदा मामा बहुत दूर के हैं, अब एक दिन वो भी आएगा, जब बच्चे कहा करेंगे चंदा मामा बस एक टूर के हैं। उन्होंने कहा कि भारत का सफल चंद्रमा मिशन अकेले भारत का नहीं है…यह सफलता पूरी मानवता की है।

चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के साथ ही देश भर में जश्न मनाने का दौर शुरु हो गया। दिल्ली में कांग्रेस हेडक्वार्टर पर पटाखे चलने शुरु हो गये। देश भर से जश्न की तस्वीरें आनी शुरु हो गई हैं। स्कूली बच्चे खुशी से नाचने लगे और मिठाईयां बंटनी शुरु हो गईं।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें