Advertisement

PM मोदी 11 अक्टूबर को आएंगे उज्जैन

पीएम मोदी महाकाल कॉरिडोर का करेंगे लोकार्पण

Advertisement

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 11 अक्टूबर को उज्जैन आएंगे। ये जानकारी खुद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उज्जैन में दी। मोदी यहां महाकालेश्वर दर्शन करेंगे।

इसके बाद महाकाल विस्तारीकरण योजना के तहत पहले फेज में तैयार महाकाल पथ, रुद्र सागर और यूडीए के यात्री सुविधा केंद्र का लोकार्पण करेंगे। इसके बाद महाकाल कॉरिडोर को जनता के लिए खोल दिया जाएगा। इससे पहले PM इसी साल जून में आने वाले थे, लेकिन तब पंचायत और निकाय चुनाव के कारण आचार संहिता लगने से प्रधानमंत्री का उज्जैन दौरा रद्द हो गया।

Advertisement

मोदी महाकाल मंदिर दर्शन करेंगे और 750 करोड़ की लागत से बने महाकाल कॉरीडोर, फेसिलिटी सेंटर सहित महाकाल विस्तारीकरण के तहत अन्य कार्यों का लोकार्पण करेंगे।

महाकाल मंदिर विस्तारीकरण को लेकर फेस-1 को लेकर चल रहे कई काम पूरे हो चुके हैं। हालांकि मंदिर परिसर में अभी काम चल रहा है। इनके पूर्ण होने में समय लगेगा। लोकार्पण के बाद महाकाल कॉरिडोर को जनता के लिए खोल दिया जाएगा।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें