Advertisement

यूक्रेन में PM मोदी ने जेलेंस्की को गले लगाया

यूक्रेन की राजधानी कीव पहुंचे पीएम मोदी से राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की की मुलाकात की तस्वीरें बहुत कुछ बयां कर रही हैं. दोनों नेता जब मिले तो उनके बीच एक अलग ही बॉन्ड और गर्मजोशी दिखाई दी. पीएम मोदी युद्धग्रस्त यूक्रेन के राष्ट्रपति के कंधे पर न सिर्फ बड़े भाई की तरह हाथ रखे नजर आए बल्कि उनको गले से भी लगा लिया.

Advertisement

पीएम मोदी और यूक्रेनी राष्ट्रपति वलोडिमिर ज़ेलेंस्की ‘मार्टिरोलॉजिस्ट’ में एक साथ नजर आए. इस दौरान पीएम मोदी ने जब जेलेंस्की को गले से लगाया तो वह बहुत ही गंभीर दिख नजर आ रहे थे. रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच पीएम मोदी-और राष्ट्रपति जेलेंस्की की ये मुलाकात काफी अहम मानी जा रही है.

दोनों नेता साथ-साथ नेशनल म्यूजियम पहुंचे, जहां दोनों ने रूस-यूक्रेन युद्ध में मारे गए बच्चों को श्रद्धांजलि अर्पित की.रिपोर्ट्स के मुताबिक, जेलेंस्की से खास बातचीत में वह कोई खास संदेश भी दे सकते हैं. कुछ समय पहले ही पीएम मोदी ने मॉस्को में रूस के राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन से भी मुलाकात की थी.

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें