Advertisement

धार में PM मोदी ने रखी पीएम मित्र पार्क की नींव

पीएम का जन्मदिन पर मध्यप्रदेश को देश के पहले टैक्सटाइल पार्क का तोहफा, यहां बने वस्त्र सीधे निर्यात होंगे

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज|भोपाल। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने 75वें जन्मदिन पर मध्यप्रदेश को बड़ी सौगात दी। धार जिले की बदनावर तहसील के ग्राम भैंसोला में उन्होंने देश के पहले पीएम मित्र पार्क की नींव रखी। टैक्सटाइल इंडस्ट्रीज के लिए इस पार्क को बनाया गया है। यह पार्क मालवा निमाड़ के चार जिलों के कपास उत्पादक किसानों की आय का बड़ा जरिया बनेगा।

धार, झाबुआ, बड़वानी और खरगोन के कपास उत्पादक अपनी उपज सीधे पार्क में बड़ी कंपनियों को बेच सकेंगे। कंपनियां कपास से धागा और फिर वस्त्र का निर्माण करेगी। बुधवार को पार्क के शुभारंभ कार्यक्रम में शामिल होने के लिए राज्यपाल मंगुभाई पटेल, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, भाजपा प्रदेशध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, संगठन महामंत्री हितानंद, उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल भी पहुंचे। पीएम ने कार्यक्रम में स्वस्थ नारी सशक्त अभियान का शुभारंभ भी किया।

Advertisement

यह अभियान महिलाओं, किशोरियों और बच्चों के लिए स्वास्थ्य और पोषण सेवाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में ऐतिहासिक कदम होगा। अभियान का संचालन स्वास्थ्य और परिवार कल्याण और महिला एवं बाल विकास विभाग संयुक्त रूप से करेगा। इसके माध्यम से महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य और पोषण के प्रति जागरूकता लाने के लिए स्वास्थ्य शिविरों और स्वास्थ्य संस्थानों के माध्यम से निवारक, संवर्धनात्मक और उपचारात्मक सेवाओं की आपूर्ति की जाएगी। दोनों विभागों द्वारा संचालित होने वाले इस विशेष अभियान का उद्देश्य महिलाओं और बच्चों की अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित करना है।

पार्क में धागे से लेकर कपड़े तक बनेंगे…

Advertisement

टैक्सटाइल पार्क 5 एफ, फॉर्म, फाइबर, फैक्ट्री, फैशन और फॉरेन पर काम करेगा। अर्थात खेत से सीधे उपज फैक्ट्री पहुंचेगी। यहां धागा तैयार होगा। धागे से कपड़ा बनेगा। कपड़े से वस्त्र बनेंगे और वस्त्र सीधे निर्यात होंगे।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें