Advertisement

पेपर लीक पर मोदी बोले- फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाएंगे, दोषी नहीं बचेंगे

युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा

Advertisement

सीजेपी का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन जारी सोनम वांगचुक 26 दिन से भूख हड़ताल पर

नईदिल्ली, एजेंसी। पीएम नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को ऐलान किया कि पेपर लीक के दोषियों को सजा देने के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट्स बनाए जाएंगे। युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। इस पर राहुल गांधी ने कहा, ‘आपने ही हमारे युवाओं के भविष्य को सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचाया है। आपने एजुकेशन सिस्टम बर्बाद होने दिया और इसके जिम्मेदार व्यक्तियों को संरक्षण दिया।Ó पीएम का यह ऐलान कॉकरोच जनता पार्टी और विपक्ष के प्रदर्शन के बीच आया है। सीजेपी पिछले 34 दिन से जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रही है। वहीं, एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक 26 दिन से भूख हड़ताल पर हैं।

Advertisement

2000 में हुई थी फास्ट ट्रैक कोर्ट की शुरुआत
भारत में फास्ट ट्रैक कोर्ट की शुरुआत साल 2000 में हुई थी। इनका गठन 11वें वित्त आयोग की सिफारिश पर किया गया था। आयोग ने देशभर में 1734 फास्ट ट्रैक कोर्ट स्थापित करने के लिए विशेष अनुदान की अनुशंसा की थी। फास्ट ट्रैक कोर्ट का रिकॉर्ड भी बेहतर रहा है। केंद्र सरकार के अनुसार, रेप और पॉक्सो मामलों के लिए बनी फास्ट ट्रैक कोर्ट ने 2019 से 2025 तक 3.06 लाख से ज्यादा मामलों का निपटारा किया है।

दीपके का आरोप- भाजपा के गुंडे पत्थरबाजी कर रहे

Advertisement

जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी का प्रदर्शन जारी है। गुरुवार सुबह हजारों लोग वहां जमा थे। पार्टी प्रमुख अभिजीत दीपके ने आरोप लगाया कि भाजपा के भेजे गुंडे प्रदर्शनकारियों के बीच आकर पत्थरबाजी कर रहे हैं। दरअसल गुरुवार रात को जंतर-मंतर से एक किमी दूर पुलिस और प्रदर्शनकारी में झड़प हुई थी।

राहुल गांधी बोले

केंद्र माफी मांगे और प्रधान इस्तीफा दें

नीट पेपर लीक मुद्दे पर लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा कि शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे, हमला करने वालों की जवाबदेही और प्रधानमंत्री की माफी से कम मंजूर नहीं है। युवाओं सहित देश के लोगों के लिए आवाज उठाना उनके लिए सम्मान की बात है। अपने लोगों के लिए वह और भी लात-घूंसे खाने के लिए तैयार हैं। राहुल गांधी छात्रों पर पुलिस की कार्रवाई के चार वीडियो जारी किए।

जेपी नड्डा ने कहा

विपक्ष के समय पेपर लीक पर भी चर्चा हो

केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने विपक्षी दलों खास तौर पर नेता विपक्ष राहुल गांधी पर राजनीतिक लाभ लेने की कोशिश का आरोप लगाया। नड्डा ने कांग्रेस, उसके सहयोगी और समर्थन वाली सरकारों के कार्यकाल में हुए पेपर लीक के 12 मामले उठाते हुए कहा कि राहुल गांधी ‘सेलेक्टिव क्यों हैं, क्या यूपीए और अन्य सहयोगी सरकारों के दौरान हुए पेपर लीक पर भी चर्चा नहीं होनी चाहिए।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें