Advertisement

केन में जहरीली शराब लेकर कर रहा था वाहन का इंतजार, पुलिस ने किया गिरफ्तार

मारपीट के अन्य मामले मेंं 9 माह से था फरार, आरोपी को जेल भेजा

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

उज्जैन। बडऩगर थाना पुलिस ने जहरीली शराब लेकर वाहन का इंतजार कर रहे नशे के सौदागर को गिरफ्तार किया है। उसके पास से ८ लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त की गई है। उसे पुलिस ने शनिवार को न्यायालय में पेश किया जहां से जेल भेज दिया गया।

बडऩगर पुलिस ने बताया कि आरोपी का नाम शाहरुख उर्फ कालू पिता शाकिर शाह (३२) निवासी खारी बावड़ी, बडऩगर है। वह शनिवार दोपहर रेलवे ब्रिज के नीचे गुलाबपुरा रोड पर सफेद थैली में अवैध जहरीली शराब लेकर कहीं जाने के लिए वाहन का इंतजार कर रहा था, मुखबिर ने इसकी सूचना पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी शाहरुख को धरदबोचा। उसके पास से सफेद प्लास्टिक की केन में हाथ भट्टी से बनी ८ लीटर कच्ची महुआ जहरीली शराब जब्त की गई। इसका सेंपल लेकर जांच के लिए भेजा गया। वहीं आरोपी को गिरफ्तार कर उसे न्यायालय में पेश किया गया जहां से जेल भेज दिया गया।

Advertisement

पहले भी दर्ज हैं केस
आरोपी शाहरुख उर्फ कालू के खिलाफ पूर्व में भी गंभीर धाराओं में केस दर्ज हैं। १२ अक्टूबर २०२४ का उस मारपीट, गाली-गलौच और बाइक लेकर भागने का प्रकरण दर्ज किया गया था। इस मामले में भी वह ९ माह से फरार चल रहा था। आरोपी के खिलाफ अवैध वसूली के मामले में कोर्ट ने स्थायी वारंट भी जारी किया था।

लगातार चलता रहेगा अभियान
नशे के सौदागरों के खिलाफ पुलिस का यह अभियान लगातार चलता रहेगा। ऐसे तत्वों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी ताकि समाज को नशे के दुष्प्रभाव से मुक्त रखा जा सके। पुलिस का कहना है कि वह आमजनों की सुरक्षा और अपराध पर नियंत्रण के लिए प्रतिबद्ध है।

Advertisement

Related Articles

Write a review