मोरबी में मिली नाबालिग, पुलिस ले आई

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। ऑपरेशन मुस्कान के तहत बडऩगर पुलिस ने एक नाबालिग को गुजरात के मोरबी स्थित एक फैक्ट्री से सकुशल ढूंढ निकाला है। उसे बहला-फुसलाकर ले जाने वाले बदमाश को भी गिरफ्तार किया जिसे कोर्ट में पेश कर वहां से जेल भेज दिया गया। दरअसल, मामला इसी साल 24 अक्टूबर का है। फरियादिया ने बडऩगर थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि उसकी 16 वर्षीय बेटी को अज्ञात शख्स बहला-फुसलाकर ले गया। इसके बाद पुलिस ने उसकी तलाश के लिए विशेष टीम बनाई जिसने बालिका की तलाश में कई जगह दबिश दी और तकनीकी साक्ष्यों का विश्लेषण किया। इसके बाद टीम जानकारियों के आधार पर मोरबी (गुजरात) पहुंची और सोनम सिरामिक फैक्ट्री से बालिकाका सकुशल दस्तयाब किया। पुलिस ने आरोपी ईश्वर पिता दित्या डामर (22) निवासी भेरूपाडा, थाना रायपुरिया, जिला झाबुआ को गिरफ्तार किया। आरोपी ने बालिका को फैक्ट्री में ही काम पर रख लिया था।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
कोर्ट में पेश कर जेल भेजा : पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार प्रकरण में धारा 96, 64(1), 127(4) बीएनएस एवं धारा 3/4 पोक्सो एक्ट का इजाफा कर कोर्टै में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया। आरोपी का आपराधिक रिकॉर्ड भी सामने आया है। उसके खिलाफ पहले से झाबुला के थाना रायपुरिया में बलात्कार एवं पोक्सो एक्ट से संबंधित गंभीर अपराध दर्ज हैं।
डीजे मशीन खरीदने वाला फरार बदमाश अमन बसौड़ गिरफ्तार
अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। हत्या के मामले में जेल में बंद पिता-पुत्र के मकान में हुई चोरी की वारदात में नीलगंगा पुलिस ने पहले गिरफ्तार किए गए हिस्ट्रीशीटर कुणाल उर्फ प्रिंस सौदे से पूछताछ के आधार पर चोरी का माल खरीदने वाले एक अन्य फरार बदमाश को गिरफ्तार किया है।
नीलगंगा पुलिस के मुताबिक पूर्व में गिरफ्तार कुणाल उर्फ प्रिंस सौदे ने चांदी के आभूषण और नगदी की बरामदगी के बाद यह स्वीकार किया था कि उसने चोरी की गई डीजे मशीन न्यू अशोक नगर में रहने वाले बदमाश अमन पिता जितेंद्र बसौड़ को बेची थी। पुलिस ने चोरी की डीजे मशीन खरीदने वाले बदमाश अमन बसौड़ की तलाश की और उसे गुरुवार शाम को गिरफ्तार कर लिया।अमन की निशानदेही पर चोरी की गई डीजे मशीन जब्त कर ली गई है। पुलिस ने बताया कि अमन बसौड़ पिछले कुछ महीनों से चाकूबाजी, हफ्ता वसूली और वाहन जलाने जैसे गंभीर मामलों में भी फरार चल रहा था। इन सभी प्रकरणों में भी अमन की गिरफ्तारी की गई है। शुक्रवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा।
अज्ञात बदमाशों पर लूट का प्रकरण दर्ज
उज्जैन। जीरो पाइंट ब्रिज के नीचे मक्सी रोड पर बुधवार एक मजदूर को पकड़कर उससे रुपए की लूट करने वाले चार आरोपियों के खिलाफ लूट का प्रकरण दर्ज कर लिया है। इस वारदात में मजदूर का पैर ट्रेन के नीचे आने से कट गया था। उसका इलाज चल रहा है।









