आगामी पर्व-त्यौहारों को देखते हुए पुलिस का फ्लैग मार्च

उज्जैन। आगामी पर्व-त्यौहारों को देखते हुए एसपी प्रदीप शर्मा के निर्देश पर मंगलवार सुबह खाराकुआं थाने से तोपखाने तक फ्लैग मार्च निकाला गया। इसका नेतृत्व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गुरुप्रसाद पाराशर ने किया। भारी तादाद में पुलिस को कदमताल करता देख वहां से गुजरने वाले लोग अचानक ठिठक गए। इसके बाद महाकाल थाना पुलिस ने कार्तिक मेला ग्राउंड पर लगे पारदी डेरों की सर्चिंग की जहां से कुछ संदिग्धों को उठाया भी गया है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe
Advertisement
Advertisement









