Advertisement

आभूषण और कैश से भरा बैग मिला, पुलिस ने लौटाया

200 ग्राम सोने के आभूषण और 45 हजार रुपए नकद थे बैग में

Advertisement

ईमानदारी अभी जिंदा है…

उज्जैन। वर्तमान दौर में जहां चंद रुपयों के लिए लोगों की नीयत खराब हो जाती है। वहीं खाराकुआं पुलिस ने आभूषण और रुपयों से भरा बैग ना सिर्फ ढूंढ निकाला बल्कि उसके सही मालिक को लौटकर यह साबित किया कि ईमानदारी अभी जिंदा है। पुलिस ने बताया कि एक व्यक्ति ने सूचना दी कि शहर में आने-जाने के दौरान उसका बैग कहीं गिर गया। उसमें 200 ग्राम सोने के आभूषण और 45 हजार रुपए नकद सहित जरूरी कागजात व सामान रखा हुआ था। इसकी अनुमानित कीमत 25 से 30 लाख रुपए के बीच आंकी गई।

Advertisement

एएसपी सिटी आलोक शर्मा और कोतवाली सीएसपी के निर्देशन में खाराकुआं पुलिस ने बैग की तलाश शुरू की। घटनास्थल एवं आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगालते हुए संभावित रूट की पहचान करते हुए तकनीकी एवं मानवीय संसाधनों की मदद ली गई। इसी के परिणामस्वरूप डाबरीपीठा क्षेत्र से गुम हुआ बैग सुरक्षित मिल गया। उसमें आभूषण, कैश एवं दस्तावेज व सामान सुरक्षित मिले। औपचारिकताएं पूरी करने के बाद बैग उसके मालिक के हवाले किया गया।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें