पुलिसभर्ती फिजिकल टेस्ट में ऐसे दौड़े कि पैर टूट गए

देवास और मक्सी के युवक को अस्पताल में भर्ती कराया
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe
उज्जैन। पुलिस आरक्षक भर्ती फिजिकल टेस्ट में दो युवक ऐसे दौड़े कि दोनों के पांव टूट गए। उन्हें एम्बुलेंस से चरक अस्पताल पहुंचाया गया।अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार महानंदा नगर एरिना में पुलिस आरक्षक भर्ती फिजिकल टेस्ट चल रहे हैं। सुबह 5.30 बजे से प्रक्रिया शुरू होती है।
सुबह मक्सी के पास गांव में रहने वाला जितेन्द्र पिता विक्रम 25 वर्ष, देवास निवासी होमगार्ड जवान मनोज पिता श्याम दौड़ का टेस्ट देने आए थे। रनिंग टेस्ट के दौरान 10-10 युवकों की दौड़ लगवाई जाती है। दोनों युवक अपने ग्रुप में 800 मीटर की दौड़ में शामिल हुए। इसी दौरान गिरकर घायल हुए। उनके पैरों में गंभीर चोंट आने पर प्राथमिक उपचार के बाद एम्बुलेंस से चरक अस्पताल पहुंचाया गया।









