Advertisement

एक्शन… ट्रैफिक में बन रहे थे बाधा, पुलिस ने कर दी कार्रवाई

क्षीरसागर स्टेडियम क्षेत्र में चलाया अभियान, आगे भी चलेगा

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। शहर की ध्वस्त ट्रैफिक व्यवस्था को सुधारने के लिए ट्रैफिक पुलिस हरसंभव प्रयास कर रही है। इसी के तहत बुधवार को क्षीरसागर स्टेडियम क्षेत्र में ट्रैफिक में बाधा बनने वाले वाहनों पर पुलिस ने कार्रवाई की।

दरअसल, क्षीरसागर स्टेडियम क्षेत्र में लंबे समय से सडक़ किनारे एवं प्रतिबंधित स्थानों पर खड़े ऐसे वाहन जो बेवजह यातायात में बाधा बन रहे थे जिससे लोगों और खिलाडिय़ों को दिक्कत हो रही थी उनके खिलाफ ट्रैफिक पुलिस ने मोर्चा संभाला। ट्रैफिक डीएसपी दिलीप सिंह परिहार और विक्रम सिंह कानपुरिया के नेतृत्व टीम ने वाहनों को हटाकर भरतपुरी स्थित यातायात थाने भिजवाया। अभियान का उद्देश्य सडक़ पर जाम की स्थिति को खत्म करना, दुर्घटनाओं की संभावना को कम करना तथा लोगों के निर्बाध आवागमन की सुविधा प्रदान करना है।

Advertisement

आगे भी करेंगे कार्रवाई
ट्रैफिक पुलिस द्वारा आगे भी विभिन्न क्षेत्रों में यातायात व्यवस्था को प्रभावित करने वाले वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इसका उद्देश्य दंडात्मक कार्रवाई के साथ शहरवासियों में ट्रैफिक रूल्स के प्रति जागरूकता बढ़ाना है ताकि सडक़ों को जाम मुक्त और सुरक्षित बनाया जा सके। इस दौरान पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की कि अपने वाहन निर्धारित पार्किंग में ही खड़ा करें। ट्रैफिक रूल्स का पालन करें और सडक़ किनारे या प्रतिबंधित क्षेत्रों में वाहन खड़ा कर यातायात बाधित ना करें।

Advertisement

Related Articles

Write a review