कई क्षेत्रों में खराब जलप्रदाय नलों में आ रहा मटमैला पानी

By AV NEWS

अक्षरविश्व न्यूज:उज्जैन। शहर के अनेक क्षेत्रों में बुधवार को नलों गंदा और मटमैला पानी आने से लोगों पेयजल के लिए परेशान होना पड़ा। नागरिकों का कहना है बीते कुछ दिनों से गंदे पानी की समस्या बनी हुई है।

पीएचई को शिकायत किए जाने के बाद भी कोई समाधान नहीं हो रहा है। शहर के नागरिकों ने बताया कि नलों में गंदा पानी आ रहा हैं। ज्यादा समस्या बारिश के दिनों में होती हैं, क्योंकि बारिश के दौरान नलों में अक्सर गंदा पानी आता हैं। पानी का उपयोग पीने में नहीं किया जा सकता। मजबूरी में पीने के पानी की व्यवस्था अन्य स्त्रोत से करनी पड़ती हैं।

एक दिन छोड़कर सप्लाई, वह भी मटमैला

शहर के प्रमुख जलस्त्रोत गंभीर डेम में पर्याप्त पानी होने के बाद भी नगर में एक दिन छोड़कर किए जा रहे जलप्रदाय को लेकर वैसे ही असंतोष है। वहीं नलों से गंदा पानी वितरित किए जाने से नागरिकों में आक्रोश पनप रहा है, क्योंकि नलों से गंदा पानी वितरित किए जाने से लोग नाराज है। नगर के दोनों क्षेत्र उत्तर-दक्षिण में दिन छोड़कर पानी की सप्लाय होती है। दोनों क्षेत्रों के कई इलाकों के नलों में लगातार मटमैला, बदबूदार पानी सप्लाय किया जा रहा है।

पहले भी इस तरह की समस्या आने पर इसकी शिकायत की थी, जिसका समाधान कई दिनों बाद हुआ था और अब दोबारा यह समस्या शुरू हो गई है। इस पर नगर निगम और पीएचई की और से ध्यान ही नहीं दिया जा रहा है।

इधर नगर निगम जलकार्य समिति के प्रभारी प्रकाश शर्मा ने बताया कि वे शहर से बाहर है। पीएचई अधिकारियों को समस्याओं के निराकरण के निर्देश दिए है। पीएचई के कार्यपालन यंत्री एनके भास्कर के अनुसार अधिकारियों को साफ पानी सप्लाय की व्यवस्था के लिए कहा गया है।

Share This Article