हस्तशिल्प मेले की तैयारियां शुरू, साफ-सफाई के साथ दुकानें लगाने के लिए पहुंचने लगा सामान

जिला पंचायत 12 से 23 नवंबर तक करेगा हस्तशिल्प मेला आयोजित
अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। हर साल की तरह इस साल भी १२ से २३ नवंबर तक लगने वाले हस्तशिल्प मेले की तैयारियां जोरशोर से शुरू हो गई हैं। सोमवार से पीजीबीटी कॉलेज परिसर क्षेत्र में साफ-सफाई की शुरुआत हुई जो मंगलवार को भी अलग-अलग जगह पर चलती रही।
इसके अलावा दुकानें लगाने के लिए लोडिंग वाहनों की मदद से बांस-बल्ली व अन्य सामान पहुंचना भी शुरू हो गया। दरअसल, मेले में देश के विभिन्न राज्यों से हाथों से निर्मित अलग-अलग शिल्प लेकर व्यापारी बेचने के लिए पहुंचते हैं। इस बार हस्तशिल्प मेले में दुकान लगाने के लिए देशभर से 750 आवेदन आए हैं।
इनमें सबसे अधिक उत्तरप्रदेश से हैं। इसके अलावा मध्यप्रदेश, जम्मू कश्मीर, दिल्ली, पंजाब, राजस्थान, गुजरात, छत्तीसगढ़ आदि राज्यों से भी आवेदन शामिल हैं। फिलहाल स्क्रूटनी चल रही है जिसके बाद दुकान आवंटन की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
मेले में करीब 420 दुकानें लगेंगी
इस बार हस्तशिल्प मेले में करीब 420 दुकानें लगेंगी। इसमें 240 दुकानें टीन शेड वाली होंगी। मैदान पर ओपन एरिया में 150 और फूड झोन में 25 से 30 दुकानें लगाई जाएंगी।









