Popup Image
Advertisement

मंदिर में कर्मचारियों के फोन भी प्रतिबंधित करने की तैयारी

सावन 14 दिन शेष

Advertisement

सिर्फ कीपैड मोबाइल चला सकेंगे, सुरक्षा गार्डों के लिए कंपनी ने रैन कोट भेजे

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। सावन माह शुरू होने में 14 दिन शेष हैं। 30 अगस्त से सावन प्रारंभ हो जाएगा। इसके पहले महाकाल मंदिर में भी व्यापक स्तर पर तैयारियां शुरू हो गई हैं। कर्मचारियों को बढ़ाने से लेकर हर छोटे-बड़े मुद्दे पर तैयारी की जाने लगी है।

Advertisement

बुधवार शाम को मंदिर समिति के प्रशासक प्रथम कौशिक ने महाकाल मंदिर के विभिन्न विभागों के प्रमुखों के साथ बैठक कर कई मुद्दों पर विचार विमर्श किया। प्रशासक ने सभी विभागों से सावन भादौ में व्यवस्थाएं संभालने के लिए अतिरिक्त कर्मचारियों की सूची मांगी है। ताकि ऐनवक्त पर मैनपावर की कमी के कारण कोई व्यवस्था प्रभावित न हो। खासकर महाकाल मंदिर के अन्नक्षेत्र, लड्डू निर्माण इकाई पर अधिकारियों का विशेष फोकस है क्योंकि यहीं श्रद्धालु सबसे ज्यादा रहेंगे।

एंड्राइड फोन पर आई आपत्ति

Advertisement

बैठक के दौरान सामने आया कि मंदिर से जुड़े कर्मचारी ड्यूटी के वक्त मोबाइल चलाते रहते हैं। इस पर निर्देश दिए गए कि ड्यूटी के वक्त मंदिर से जुड़े कर्मचारी फोन उपयोग नहीं करेंगे। जिन्हें व्यवस्थाजनक कार्यो की वजह से फोन रखना जरूरी है वे की पेड फोन रखेंगे। एंड्रायड फोन रखने पर पाबंदी रहेगी। हालांकि गुरुवार तक इसके लिखित आदेश जारी नहीं हुए हैं, लेकिन सभी विभागीय प्रमुखों को इसके निर्देश दे दिए गए हैं।

प्रमुख मार्गों पर रोशनी बढ़ाने की दरकार

यह फोटो नीलकंठ द्वार का है। बुधवार रात 8 बजे यहां अंधेरे के हालात थे। वाहनों की रोशनी में ही काम चल रहा था। ऐसी ही स्थिति त्रिवेणी गेट की ओर भी है। महाकाल मंदिर में प्रवेश के यह प्रमुख द्वार हैं। सावन के पहले यहां रोशनी के इंतजाम बढ़ाने की जरूरत है।

खबर का असर : 20 तक मिल जाएगा वेतन

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें