Advertisement

फाल्गुन के भजनों की दी प्रस्तुति

उज्जैन। श्री मेढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार समाज महिला मंडल ने ढाबा रोड स्थित स्वर्णकार धर्मशाला परिसर में फाग महोत्सव मनाया। महोत्सव में फाल्गुन के सुमधुर भजनों की प्रस्तुति दी। महिला मंडल की अध्यक्ष शीला सोनी ने बताया इस अवसर पर छाया सोनी, रजनी सोनी, रेखा सोनी, सादुबला सोनी, सुमित्रा सोनी, रजनी सोनी, उषा सोनी, ज्योति सोनी, अनीता सोनी, ममता सोनी, प्रियंका सोनी, किरण सोनी, रेखा सोनी, सविता सोनी, मंजू सोनी, रोमा सोनी, अर्चना सोनी, रजनी सोनी, शीतल सोनी, भारती सोनी, राधिका सोनी, स्वीटी सोनी, कृष्णा सोनी, ममता वर्मा,आदि उपस्थित रही।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe

Advertisement

निशान यात्रा: फाग महोत्सव मनाया
उज्जैन। सिद्धपीठ श्री दिव्य धाम देवस्थान के पांच वर्ष पूर्ण होने पर हाटकेश्वर कॉलोनी के सामने विनायक सिटी में आयोजित श्री खाटू श्याम बाबा के तीन दिवसीय महोत्सव में आज मंगलवार को नगर भोज का आयोजन होगा। मंदिर पुजारी महंत हरिभैया व्यास ने बताया बाबा की निशान पैदल यात्रा निकाली गई। बाबा श्याम की महाआरती हुई। सोमवार को फाग उत्सव और एकादशी महोत्सव मनाया। आज शाम 5 बजे से नगर भोज का आयोजन होगा। जानकारी मनीष सोनी ने दी।

महिला पतंजलि योग समिति ने खेला फाग
उज्जैन। महिला पतंजलि योग समिति के तत्वावधान में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान महिलाओं ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर, नृत्य के साथ फाग खेला। साथ ही वरिष्ठ महिलाओं का सम्मान भी किया गया।

Advertisement

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें