Advertisement

दर्शनार्थी को माता मंदिर में पुजारी के बेटे ने पीटा

उज्जैन। नजरपुर की भवानी माता मंदिर में मंगलवार शाम को एक दर्शनार्थी के साथ मारपीट की घटना हुई है। पुलिस के मुताबिक संजयनगर उज्जैन निवासी अरविंद पिता सत्यनारायण परमार (42 ) मंगलवार शाम को मंदिर गया था। वहां वो पुजारी अंतरसिंह से पूछकर प्रसाद चढ़ाने मंदिर के गर्भगृह में चला गया। उसी वक्त पुजारी का बेटा शंकर वहां आया और अरविंद से अंदर आने की बात पर विवाद करने लगा। विवाद बढऩे पर शंकर ने अरविंद को बुरी तरह पीट दिया। घायल अरविंद का चरक अस्पताल में इलाज चल रहा है। घट्टिया पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया है।

 

Advertisement

श्रमिक को करंट लगा, घायल
उज्जैन। रामी नगर में मकान निर्माण का काम कर रहे श्रमिक को हाईटेंशन लाइन का करंट लग गया जिससे वो झटका खाकर नीचे गिर गया। घायल का नाम विशाल पिता अशोक परमार (२२) निवासी ढाबरा रहवासी है। घटना के वक्त निर्माणाधीन मकान की छत पर सरिया बांध रहा था। विशाल का चरक अस्पताल मेें इलाज चल रहा है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें