Advertisement

ऑपरेशन सिंदूर के जरिए प्रधानमंत्री मोदी ने आतंकियों को कड़ा संदेश दिया: सीएम

कार्यकर्ताओं के समर्पण से विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनी भाजपा

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe

Advertisement

सरकार के जनसेवा के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने के लिए कार्य करें कार्यकर्ता

उज्जैन। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को उज्जैन के आस्था गार्डन में उज्जैन नगर के नवनियुक्त मण्डल पदाधिकारियों के परिचय व स्वागत कार्यक्रम में शामिल होकर संबोधित किया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अपने संबोधन में कहा कि भारतीय जनता पार्टी अपने करोड़ों कार्यकर्ताओं और सदस्यों के समर्पण से ही विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बनी है और नरेन्द्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प को साकार करने के लिए सतत् प्रयत्नशील है। मुख्यमंत्री ने नवनियुक्त पदाधिकारीगणों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि संगठन की सुदृढ़ता और केन्द्र एवं प्रदेश सरकार की जनसेवा के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने के लिए कार्य करें।

Advertisement

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में पाक प्रेरित आतंकवादियों को खत्म करने में पूरा देश एकजुट रहा। तीनों सेनाओं ने पाक में बैठे आतंक के आकाओं को चुन-चुन कर मारा है। ऑपरेशन सिंदूर के जरिए प्रधानमंत्री ने आतंकियों को कड़ा संदेश दिया है। ऑपरेशन सिंदूर उन आतंकियों को भारतीय सेना का जवाब है, जिन्होंने पहलगाम हमले में हमारी बहनों के माथे से सिंदूर मिटा दिया था। तीनों सेना ने बता दिया है कि भारत में बेगुनाहों का खून बहाने वाले आतंकी और उनके आका पाकिस्तान में ही क्यों न छुपे हों, वे हमारी पहुंच से दूर नहीं हैं और जब भी निर्दोष नागरिकों का खून बहाएंगे उन्हें ऐसा ही सबक सिखाया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं देश के गृह मंत्री अमित शाह ने देश से नक्सलवाद खत्म करने का जो संकल्प लिया है वह जल्दी ही पूरा होगा। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश निरंतर आगे बढ रहा है। यह सब इसलिए संभव हुआ है कि हम सभी कार्यकर्ता पार्टी की विचारधारा को आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं। इस दौरान पूर्व विधायक राजेन्द्र भारती, सभापति कलावती यादव आदि मौजूद थे। संचालन मुकेश यादव ने किया।

शहर के दो प्रमुख मार्गों पर एलिवेटेड कॉरिडोर बनेंगे
मुख्यमंत्री ने कहा कि उज्जैन में बगैर किसी मकान को हाथ लगाए या नुकसान पहुंचाए एलिवेटर ब्रिज बनाया जाएगा। पहला कॉरिडोर मकोडिय़ा आम चौराह से शुरू होकर देवास गेट, रेलवे स्टेशन होते हुए हरिफाटक ब्रिज से मिलेगा। दूसरा कॉरिडोर निकास चौराहे से शुरू होकर दौलतगंज होते हुए इंदौर गेट पर मिलेगा। यह मार्ग शहर का सबसे अधिक व्यस्त मार्ग है। इस मार्ग से ही बाबा महाकाल की सवारी और जुलूस भी निकलते हैं। भीड़भाड़ के कारण ट्रैफिक जाम होता है और राहगीरों को परेशानी होती है। कॉरिडोर के बन जाने के बाद ऊपर से ही वाहन निकल जाएंगे। डॉ. मोहन यादव ने कहा कि भविष्य में उसके ऊपर से मेट्रो ट्रेन भी गुजर सके, इस तरह की योजना बनाई जा रही है। दोनों एलिवेटेड कॉरिडोर सिंहस्थ मेले से पहले बनाए जाएंगे । मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि उज्जैन में होने वाले सिंहस्थ को देखते हुए यहां विकास कार्य तेजी से किए जा रहे हैं। प्रदेश के सह कोषाध्यक्ष व विधायक अनिल जैन कालूहेडा, वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष व प्रदेश प्रवक्ता डॉ. सनवर पटेल एवं जिला अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।

Advertisement

अपने आपको साबित करें नवनियुक्त पदाधिकारी
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि मैं आप सब कार्यकर्ताओं के बीच से ही निकलकर यहां तक पहुंचा हूं। जब भी आप लोगों से मिलता हूं, तो मेरे अंदर नई ऊर्जा का संचार होता है और इसीलिए बार-बार आप सभी से मिलने की इच्छा होती है। आप लोगों से मिलने वाली ऊर्जा से सराबोर होकर मैं उस जिम्मेदारी को निभाने का प्रयास करता हूं, जो आप लोगों ने मुझे सौंपी है। डॉ. यादव ने आज के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को भविष्य की भारतीय जनता पार्टी बताते हुए आशा जताई कि सभी नवनियुक्त पदाधिकारी अपने दायित्वों का निर्वाह पूरी निष्ठा से करेंगे और कर्त्तव्य पथ पर अपने-आपको साबित करेंगे। उन्होंने कहा कि जिस तरह से भाजपा की कार्यपद्धति है, उसके अनुसार एक सामान्य कार्यकर्ता भी सर्वोच्च पद तक पहुंच सकता है। आपके बीच से भी अनेक लोग जिला और प्रदेश स्तर तक पहुंचेंगे तथा पार्टी का नेतृत्व करेंगे, यही भाजपा की पहचान है।

सीएम ने आदर्श उद्यान बनाने के लिए 30 लाख रुपए की घोषणा की
उज्जैन। सिंधी समाज एवं समर्थ सेवा संस्था द्वारा आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने संत कंवर राम की प्रतिमा का अनावरण अलखधाम नगर कॉलोनी स्थित उद्यान में किया। उद्यान का नाम संत कंवर राम उद्यान रखने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने उद्यान को आदर्श उद्यान बनाने के लिए 30 लाख रुपए की घोषणा की। समर्थ संस्था द्वारा दिव्यांगजनों को नि:शुल्क इंदौर से उदयपुर हवाई यात्रा द्वारा ले जाया गया। यह देश की प्रथम दिव्यांगजन नि:शुल्क यात्रा थी। जिसे गोल्डन बुक ऑफ वल्र्ड रिकॉर्ड में अंकित किया गया है। इस यात्रा में कपिल बाशानी, वेद प्रकाश आडवाणी की सेवाओं के लिए मुख्यमंत्री ने इन्हें सम्मानित किया। साथ ही संत कंवर राम की प्रतिमा स्थापित करवाने में योगदान देने के लिए सुनील नवलानी का सम्मान भी किया गया। स्वागत भाषण श्याम माहेश्वरी ने दिया। इस अवसर पर विधायक अनिल जैन कालूखेड़ा, नगर सभापति कलावती यादव मौजूद थे।

Related Articles

Write a review