Advertisement

सेमीकॉन इंडिया-2025 का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया नई दिल्ली में उद्घाटन

भारत के सेमीकंडक्टर इकोसिस्टम को मिलेगी गति, ३ दिन होगी चर्चा

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

नई दिल्ली (एजेंसी)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को दिल्ली स्थित यशोभूमि कन्वेंशन सेंटर में सेमीकॉन इंडिया-2025 का उद्घाटन किया। केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने प्रधानमंत्री को विक्रम 32-बिट प्रोसेसर और 4 प्रोजेक्ट्स के टेस्ट चिप्स गिफ्ट किए।

विक्रम 32-बिट प्रोसेसर पूरी तरह भारत में विकसित पहला 32-बिट माइक्रो प्रोसेसर है, जिसे इसरो सेमी-कंडक्टर लैब ने बनाया है। इसे लॉन्च व्हीकल्स की मुश्किल पर्यावरणीय हालातों में इस्तेमाल के लिए तैयार किया गया है। अश्विनी वैष्णव ने कार्यक्रम को संबोधित किया। उन्होंने कहा, ‘हमने 3.5 साल पहले भारत सेमीकंडक्टर मिशन की शुरुआत की थी। इतने कम समय में ही दुनिया भारत की ओर भरोसे से देख रही है। पीएम मोदी ने सेमीकॉन इंडिया-2024 में कहा था कि जब मुश्किलें आएं, तो आप भारत पर दांव लगा सकते हैं। हाल ही में पहली तिमाही में जीडीपी में 7.8 प्रतिशत की वृद्धि दर पीएम की बातों का प्रमाण है।’

Advertisement

बैंगलुरु, गांधीनगर और ग्रेटर नोएडा में तीन कॉन्फ्रेंस हुईं
सेमीकॉम इंडिया-2025 को इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के अंतर्गत भारत सेमीकंडक्टर मिशन (ढ्ढस्रू) और अंतरराष्ट्रीय उद्योग संघ सेमी ने आयोजित किया है। यह सेमीकॉम इंडिया का चौथा और सबसे बड़ा एडिशन है। इससे पहले 2022 में बैंगलुरु, 2023 में गांधीनगर और 2024 में ग्रेटर नोएडा में कॉन्फ्रेंस हुई थी।

जापान में सेमीकंडक्टर प्लांट देखने गए थे मोदी
प्रधानमंत्री मोदी की हालिया जापान यात्रा के दौरान, भारत और जापान ने 21 महत्वपूर्ण समझौतों पर हस्ताक्षर किए, जिनमें सेमीकंडक्टर और एआई क्षेत्र में सहयोग प्रमुख है। इस दौरे के दौरान मोदी ने टोक्यो इलेक्ट्रॉन के सेमीकंडक्टर प्लांट का दौरा किया और दोनों देशों ने एडवांस टेक्नोलॉजी पर रणनीतिक भागीदारी बढ़ाने की दिशा में संकल्प लिया। जापान को सेमीकंडक्टर इक्विपमेंट्स और मटेरियल में ग्लोबल लीडर माना जाता है। भारत-जापान समझौते का एक पहलू यह भी है कि जापान की पुरानी तकनीकों का निर्माण इंडिया में ट्रांसफर किया जाए, ताकि चीन पर निर्भरता कम हो सके और आर्थिक सुरक्षा बढ़े।

Advertisement

राउंड टेबल में शामिल होंगे प्रधानमंत्री मोदी
सेमीकॉन इंडिया-2025 तीन दिनों तक चलने वाली कॉन्फ्रेंस है, जिसका आयोजन भारत के सेमीकंडक्टर इकोसिस्टम को बढ़ावा देने के लिए किया गया है। इस कॉन्फ्रेंस में 48 देशों की 350 से ज्यादा कंपनियां, 2500 प्रतिनिधि, 50 ग्लोबल लीडर्स समेत समेत 20,750 से ज्यादा कंटेस्टेंट भाग लेंगे। इसमें छह देशों की राउंड टेबल चर्चा, देश-स्तरीय मंडप और वर्कफोर्स डेवलपमेंट एंड स्टार्ट-अप्स के लिए समर्पित मंडप भी शामिल होंगे। पीएम मोदी 3 सितंबर को अंतरराष्ट्रीय कंपनियों के सीईओ की राउंड टेबल में हिस्सा लेंगे। यह राउंड टेबल सुबह 9.30 बजे से शुरू होगी।

Related Articles