Advertisement

प्रियंका गांधी ने वायनाड लोकसभा सीट से भरा नामांकन

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने बुधवार को वायनाड लोकसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए नामांकन पत्र दाखिल कर दिया। वे पहली बार कोई चुनाव लड़ रही हैं। वायनाड लोकसभा सीट पर 13 नवंबर को उपचुनाव होंगे। इसी के मद्देनजर यहां से कांग्रेस ने प्रियंका गांधी को मैदान में उतारा है।

Advertisement

उन्होंने बुधवार को अपने नामांकन पत्रों के तीन सेट दाखिल किए। इस अवसर पर प्रियंका के पति रॉबर्ट वाड्रा और बेटा भी मौजूद रहा। इसके अलावा उनकी मां और पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी भी दिखीं।प्रियंका ने नामांकन से पहले अपने भाई राहुल गांधी के साथ एक रोड शो किया और इसके बाद रैली को संबोधित किया, जिसमें कांग्रेस के कई नेता मौजूद रहे। बता दें कि राहुल गांधी ने दो सीटों से लोकसभा चुनाव में जीत दर्ज की थी।

हालांकि, बाद में उन्होंने रायबरेली की सीट को चुना और वायनाड सीट से इस्तीफा दे दिया। सीपीआई ने इस सीट से सत्यन मोकेरी को मैदान में उतारा है। वे साल 2014 के आम चुनाव में तीसरे स्थान पर रहे थे। जबकि भाजपा ने यहां से नव्या हरिदास को टिकट दिया है। इससे पहले साल 2019 के आम चुनाव में राहुल गांधी ने वायनाड सीट से 4.60 लाख के अंतर से जीत हासिल की थी। वायनाड निर्वाचन क्षेत्र में तीन जिले आते हैं, जिनमें वायनाड, मलप्पुरम और कोझीकोड शामिल है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें