Advertisement

श्री वल्लभाचार्य जयंती महोत्सव में निकाली शोभायात्रा

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। श्री वल्लभ वैष्णव मंडल, श्री वल्लभ वैष्णव महिला मंडल एवं श्री वल्लभ वैष्णव युवा मंडल के तत्वावधान में श्री वल्लभाचार्य जयंती मनाई गर्ई। वैष्णवाचार्य द्वितीयपीठ युवराज हरिराय नाथद्वारा के सान्निध्य में शोभायात्रा निकाली गई।
श्रीनाथजी की हवेली, ढाबारोड से शोभायात्रा निकली जो गोपाल मंदिर, छत्री चौक, सराफा, कंठाल, तेलीवाड़ा चौराहा से होती हुई निकास चौराहा पहुंची। ढोल नगाड़ों के साथ निकली शोभायात्रा में घोड़े, बग्गी शामिल थे। शोभायात्रा में वि_ल नागर, राजेंद्र शाह, आनंद पुरोहित, जयेश श्रॉफ, मनीष नागर, विशाल नीमा, अमित नागर, अमर दिसावल, नितिन नीमा, राजश्री दिसावल, पारुल शाह, हेतल शाह, नूपुर नीमा, वर्तिका नागर, मनीषा नागर, कामिनी शाह आदि वैष्णवजन शामिल हुए। शोभायात्रा समापन पर महाराज के आशीर्वचन भी हुए। अतिथियों का सम्मान किया गया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe

Advertisement

Advertisement

Related Articles

Write a review