दिल्ली के प्रो. मिश्र ने संभाला पाणिनि संस्कृत एवं वैदिक विश्वविद्यालय के कुलगुरु का पद

श्री महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन करने के बाद पहुंचे कार्यालय
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe
अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। लालबहादुर शास्त्री राष्ट्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय दिल्ली के शोध विभाग के अध्यक्ष प्रो. शिवशंकर मिश्र ने गुरुवार को महर्षि पाणिनि संस्कृत एवं वैदिक विश्वविद्यालय के कुलगुरु का पद संभाल लिया। सुबह उन्होंने कुलसचिव डॉ दिलीप सोनी के साथ श्री महाकालेश्वर के दर्शन किए और इसके बाद कार्यालय पहुंचे।
उन्होंने प्रो. विजयकुमार सीजी से चार्ज लिया। विजयकुमार का कार्यकाल २० अगस्त तक था। बुधवार को उन्हें विश्वविद्यालय परिवार ने समारोहपूर्वक विदाई दी। शिवशंकर मिश्र के पास अध्यापन का २५ साल का अनुभव है। वह संस्कृत, भारतीय दर्शन, नव्य न्याय, पांडुलिपि विज्ञान एवं अनुसंधान के गहरे जानकार हैं। नैक में ए ++ रैंक रखने वाले पाणिनि विश्वविद्यालय के विद्यार्थी और प्रशासन को उनसे काफी उम्मीदें हैं।









